महेश प्रो कबड्डी समापन: भोपालगंज विजेता, सुभाष नगर उपविजेता
भीलवाड़ा में आयोजित महेश प्रो कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सुभाष नगर को हराकर भोपालगंज ने 21 हजार रुपये के नगद पुरस्कार के साथ खिताब जीता।

भीलवाड़ा में आयोजित महेश प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब जीतने के बाद ट्रॉफी और नगद पुरस्कार के साथ जश्न मनाते विजेता भोपालगंज टीम के खिलाड़ी और अतिथिगण।
भीलवाड़ा में श्रीनगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में आयोजित महेश प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन रोमांच, उत्साह और खेल भावना के बीच सम्पन्न हुआ, जहां अंतिम मुकाबले ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सुभाष नगर और भोपालगंज की टीमों के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली। दोनों टीमों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और मुकाबला लगातार उतार-चढ़ाव से भरा रहा, जिससे दर्शकों में अंतिम क्षण तक परिणाम को लेकर उत्सुकता बनी रही। रोमांचक संघर्ष के बाद भोपालगंज की टीम ने खिताब अपने नाम किया, जबकि सुभाष नगर उपविजेता रही।
इससे पूर्व तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में आरकेआरसी और पुराना शहर की टीमों के बीच कड़ा संघर्ष हुआ, जिसमें आरकेआरसी ने जीत दर्ज कर तीसरा स्थान हासिल किया। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के दमदार रेड, सटीक टैकल, अनुशासन और खेल भावना ने प्रतियोगिता को यादगार बना दिया।
समापन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। विजेता भोपालगंज टीम को 21 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी, उपविजेता सुभाष नगर टीम को 11 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी तथा तीसरे स्थान पर रही आरकेआरसी टीम को 5100 रुपये नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में कैलाश कोठारी, दीनदयाल मालू, रतन मंडोवरा, अशोक बाहेती, प्रदीप बल्दवा, रमेश राठी, सुशील मराटिया, अनिल बांगड़, कमल सोनी, अतुल राठी, केदार जागेटिया, केदार गगरानी सहित अनेक समाजजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन समिति और मीडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया कि यह आयोजन समाज की एकता, खेल भावना और आपसी सौहार्द के संदेश के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
