श्रीनगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा एवं आरकेआरसी विकास नगर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत वॉलीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को रोमांचक मुकाबलों की श्रृंखला देखने को मिली।

प्रतियोगिता के तीसरे मुकाबले में चंद्रशेखर आजाद नगर और बापू नगर की टीमें आमने-सामने हुईं, जिसमें बापू नगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की। इससे पूर्व आयोजित दूसरा मुकाबला भोपालगंज ए और भोपालगंज बी के बीच खेला गया, जिसमें भोपालगंज ए विजेता रही। उद्घाटन मैच आरकेआरसी चारभुजा और आजाद नगर के मध्य खेला गया, जिसमें आरकेआरसी चारभुजा टीम ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

उद्घाटन मैच अत्यंत रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता के दौरान भीषण गर्मी को देखते हुए समिति द्वारा दर्शकों के लिए अल्पाहार स्वरूप ठंडाई की व्यवस्था भी की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में योगेश लढा, ओम नराणीवाल, राजेंद्र कचोलिया, अनिल बांगड़, अनिल धूत एवं नारायण लढा उपस्थित रहे। अध्यक्षता नगर सभा अध्यक्ष केदार जागेटिया ने की। इस अवसर पर संयोजक अतुल राठी, सुरेश बिरला, केजी राठी, अर्चित मून्द्रड़ा, सुरेश कचोलिया, मनोहर अजमेरा, अभिजीत सारडा, अंकित लखोटिया तथा आरकेआरसी महिला मंडल अध्यक्ष पल्लवी लढा सहित अनेक गणमान्यजन मंचासीन रहे।

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर आरकेआरसी क्षेत्रीय सभा अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सोडाणी, कमलेश लाठी, रामपाल असावा, मुकेश बहेड़िया, अनूप समदानी, रूपलाल गगरानी, प्रशांत समदानी, पंकज समदानी, दिलीप कोगटा, नरेंद्र डाड, दिनेश राठी सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत चल रही इस वॉलीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता में आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों एवं दर्शकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है, जिससे आयोजन का माहौल निरंतर रोमांचक बना हुआ है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story