धार्मिक आस्था और सनातन संस्कृति के अनूठे संगम के साथ भीलवाड़ा सहित देश के 133 जिलों में "महेश नवमी महोत्सव 2026: दम्पत्ति संग शिव आराधना" का भव्य आगाज हो गया है। अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब (IMCC INDIA) द्वारा पुरुषोत्तम अधिमास एवं महेश नवमी महोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित इस 7 दिवसीय महोत्सव में भव्यता से अधिक भाव को प्रधानता दी गई है। इस देशव्यापी अभियान के तहत भीलवाड़ा के 7 प्रमुख शिव मंदिरों में विशेष शिवाभिषेक किया जाएगा, जिसे लेकर समाजजनों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत की राष्ट्रीय महासचिव अनिता डॉ. अशोक सोडाणी एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुमन सुरेश सोनी के कुशल मार्गदर्शन में क्लब की देशभर में फैली सभी शाखाओं में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन को छोटे-छोटे स्तर पर, बिना किसी बाहरी आडम्बर और बिना किसी तनाव के, केवल शुद्ध भक्ति का आनन्द लेने के ध्येय से आयोजित किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य माहेश्वरी समाज के दम्पतियों को सामूहिक रूप से भगवान महेश की भक्ति से जोड़कर उनके पारिवारिक जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करना है। "हमारी सनातन संस्कृति, हमारी ताकत" के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए यह कार्यक्रम संपूर्ण देश में एक साथ आयोजित किया जा रहा है।

निश्चित कार्यक्रमानुसार भीलवाड़ा सहित विभिन्न जिलों में दिनांक 1 जून से 7 जून 2026 तक प्रतिदिन अलग-अलग शिव मंदिरों में, भिन्न-भिन्न दम्पत्तियों के संयोजन में भगवान शिव एवं भगवान महेश का महामृत्युंजय मंत्र जाप के साथ दुग्धाभिषेक किया जाएगा। इस हेतु प्रत्येक जिला व नगर शाखा को अपनी सुविधानुसार स्थानीय शिव मंदिरों का चयन करने की स्वतंत्रता दी गई है। भीलवाड़ा में इस कार्यक्रम के सूत्रधार और क्लब के जिला पदाधिकारी रामचन्द्र मून्दड़ा ने बताया कि पुरुषोत्तम अधिमास के इस पुण्य काल पर क्लब के जिला पदाधिकारियों के नेतृत्व में 1 जून से 7 दिवसीय महेश नवमी महोत्सव प्रारंभ किया गया है।

इसके अन्तर्गत भीलवाड़ा के जिन प्रमुख 7 मंदिरों में महामृत्युंजय मंत्र जाप के साथ दूध व जल से शिवाभिषेक संपन्न होगा, उनमें चितौड़ रोड़ स्थित रामधाम मन्दिर, पेच का बालाजी मन्दिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, आर के कालोनी कम्युनिटी हॉल के पास स्थित बालाजी मन्दिर, सूचना केन्द्र के पीछे स्थित महादेव मंदिर, गांधी नगर स्थित श्री गणेश मन्दिर तथा काशीपुरी खाटूश्याम मंदिर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त क्लब के सदस्यों की भावना के अनुरूप अन्य मंदिरों को भी इसमें सम्मिलित किया जा सकेगा।

इस पावन अवसर पर क्लब की राष्ट्रीय महासचिव अनिता डॉ. अशोक सोडाणी ने सभी पदाधिकारियों का आव्हान करते हुए एक अत्यंत महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब का यह दृढ़ मानना है कि हमारी सनातन संस्कृति की जड़ों को सदैव मजबूत रखने के लिए ऐसे सरल, सात्विक और छोटे-छोटे परिवार केन्द्रित धार्मिक आयोजनों का निरंतर होते रहना अत्यंत आवश्यक है, जिनमें दिखावा या भव्यता कम हो और श्रद्धा तथा भाव प्रधानता अधिक हो। यह आयोजन समाज में धार्मिक चेतना जागृत करने के साथ-साथ पारिवारिक जुड़ाव को और अधिक प्रगाढ़ करने में एक मील का पत्थर साबित होगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story