भीलवाड़ा में श्रीनगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले महेश नवमी महोत्सव की तैयारियों ने औपचारिक रूप से गति पकड़ ली है। आगामी भव्य महाप्रसादी आयोजन के लिए रविवार को रामेश्वर में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भट्टी पूजन संपन्न किया गया, जिसने पूरे आयोजन की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को और अधिक सशक्त बना दिया।

भट्टी पूजन के दौरान भगवान शिव एवं महेश नवमी महोत्सव की मंगलकामना करते हुए महाप्रसादी की सफलता के लिए विशेष प्रार्थना की गई। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने आयोजन को सफल बनाने हेतु सामूहिक सहयोग का संकल्प भी लिया। आयोजन समिति के अनुसार यह महाप्रसादी केवल एक भोजन वितरण नहीं, बल्कि समाजिक एकता और सेवा भाव का विशाल संगम होगी।

भोजन निर्माण समिति के मुख्य प्रभारी कृष्ण गोपाल जाखेटिया एवं रमेश बाहेती ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जून 2026 की शाम रामेश्वर भवन में माहेश्वरी समाज के लगभग 17,000 लोगों के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पहले ही प्रारंभ कर दी गई हैं और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का कार्य तेजी से जारी है।

भट्टी पूजन कार्यक्रम में सुभाष बहेडिया, राधेश्याम चेचानी, प्रहलाद लढा, राधेश्याम सोमानी, कैलाश कोठारी, ओम नराणीवाल, जिला अध्यक्ष अशोक बाहेती, जिला मंत्री रमेश राठी, सभा अध्यक्ष केदार जागेटिया, कार्यवाहक अध्यक्ष केदार गगराणी, मंत्री सुरेश बिरला, संयोजक अतुल राठी सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्य, क्षेत्रीय सभाओं के अध्यक्ष-मंत्री, महिला मंडल एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

महाप्रसादी के भोजन निर्माण का कार्य ब्यावर के प्रसिद्ध हलवाइयों गुड्डू के नेतृत्व में किया जा रहा है, जिसमें 100 से अधिक कारीगर निरंतर कार्यरत हैं। भोजन निर्माण व्यवस्था में बिहारी लाल सोमानी, सत्यनारायण सोमानी, अरविंद नामधराणी, राजेन्द्र भदादा, सत्यनारायण तोतला, आदित्य मालीवाल, बद्री नारायण लढा, कैलाश दरगड़, सत्यनारायण मंत्री, कैलाश ईनाणी, रामेश्वर सोमानी, मनोज नवाल, विनोद राठी, नवरत्न काबरा, ओम समदानी, कृष्ण गोपाल सोडाणी, कैलाश सामरिया, राजेंद्र समदानी, राजेंद्र कालिया, गोपाल झंवर, लादू सोनी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ व्यवस्था में जुटे हुए हैं।

आगामी महाप्रसादी आयोजन को लेकर समाज में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है और इसे महेश नवमी महोत्सव का एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक आयोजन माना जा रहा है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story