भीलवाड़ा में श्री नगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान तथा नगर माहेश्वरी महिला संस्थान द्वारा आयोजित महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत तीन दिवसीय रचनात्मक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ उत्साहपूर्ण एवं सांस्कृतिक वातावरण में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महेश के समक्ष दीप प्रज्वलन और वंदना के साथ की गई, जिसमें बड़ी संख्या में बालक-बालिकाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा, कल्पनाशीलता और भारतीय संस्कारों का मनोहारी प्रदर्शन किया।

संस्थान की अध्यक्ष वीणा मोदी ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों और महिलाओं में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, पारिवारिक मूल्यों तथा भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करना है। प्रथम दिवस पर आयोजित “मम्मी बुलाओ-बेबी आओ” प्रतियोगिता में 6 माह से 1 वर्ष तक के शिशुओं ने अपनी माताओं की पुकार पर मुस्कुराते हुए मंच तक पहुंचकर सभी का दिल जीत लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम महक देवपुरा, द्वितीय खुशीव नवाल और तृतीय सिया पोरवाल रहे।

“फायरलेस कुकिंग विद ग्रैंडमदर मैजिक” प्रतियोगिता में 6 से 8 वर्ष के बच्चों ने अपनी दादी-नानी के साथ बिना आग के व्यंजन तैयार कर रचनात्मकता और प्रस्तुति कौशल का प्रदर्शन किया। इसमें प्रथम नक़्श बंग, द्वितीय दीत्या कोठारी और तृतीय नमिशा जागेटिया रहे। वहीं “क्ले क्रिएशन-सिब्लिंग कनेक्शन” प्रतियोगिता में भाई-बहनों की जोड़ियों ने मिट्टी से आकर्षक कलाकृतियां बनाकर स्नेह और सहयोग की भावना को अभिव्यक्त किया, जिसमें दिव्या-रित्वी ने प्रथम, नक्श-विहाना ने द्वितीय तथा राधे-मैत्रिक माहेश्वरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

“बाल भक्ति संग हनुमान चालीसा प्रस्तुति” प्रतियोगिता में 8 से 10 वर्ष के बच्चों ने भक्ति भाव के साथ हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम भव्यांश माहेश्वरी, द्वितीय अनाव डाड और तृतीय मिशिका दरगड़ रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान “जय श्रीराम” के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के संयोजन एवं संचालन में कई महिला संगठनों एवं प्रभारी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष केदार जागेटिया, कार्यवाहक अध्यक्ष केदार गगरानी, मंत्री सुरेश बिड़ला, श्री महेश सेवा समिति सचिव राजेन्द्र कचोलिया, युवा संगठन अध्यक्ष अर्चित मुंदड़ा सहित अनेक गणमान्य समाजजन उपस्थित रहे।

महोत्सव के इस आयोजन ने न केवल बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को भी नई पीढ़ी तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का कार्य किया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story