भीलवाड़ा में महात्मा ज्योतिबा फूले की 200वीं जयंती पर मनेगा 'प्रेरणा दिवस'
भीलवाड़ा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 11 अप्रैल को विचार गोष्ठी और माल्यार्पण कार्यक्रमों के जरिए फूले के सिद्धांतों को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा।

भीलवाड़ा के देवरिया बालाजी में महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी और माल्यार्पण कार्यक्रम की प्रतीकात्मक तस्वीर।
महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले की 200वीं जयंती फूले सेवा संस्थान के तत्वावधान में 11 अप्रेल, शनिवार प्रातः 09ः30 बजे ‘‘प्रेरणा दिवस’’ के रूप में मनाई जायेगी। भीलवाड़ा से प्राप्त समाचार के अनुसार, 9 अप्रेल को इस भव्य आयोजन की रूपरेखा साझा की गई है।
भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर मुख्य आयोजन
फूले सेवा संस्थान के अध्यक्ष गोपाल लाल माली ने बताया कि महात्मा फूले जयंती के अवसर पर भीलवाड़ा जिला मुख्यालय स्थित देवरिया बालाजी के समीप फूले की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जायेगा। इस अवसर पर "आज के दौर में क्यों प्रासंगिक है महात्मा फूले" विषय पर एक विशेष विचार गोष्ठी आयोजित की जायेगी। आने वाली पीढ़ी को फूले के विचारों को अपनाकर उनके पद्चिन्हों पर चलने का संकल्प दिलाया जायेगा ताकि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।
तहसील स्तर और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम
जिला मुख्यालय के अलावा भीलवाड़ा जिले के अनेक तहसील मुख्यालय पर महात्मा फूले को याद किया जायेगा। इसमें रायपुर, शाहपुरा, सहाड़ा, गंगापुर व माण्डलगढ़ सहित अनेक गांवों में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इन समस्त आयोजनों के माध्यम से समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले के जीवन संघर्ष और उनके महान योगदान को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जायेगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
