भीलवाड़ा, 02 अक्टूबर। गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान जिला-भीलवाड़ा की ओर से गांधी जी को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया। जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रातः 9:00 बजे भूपाल क्लब के सामने गांधी बाजार स्थित गांधी सर्किल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए आज फिर गांधी प्रासंगिक हो गए हैं। लोकतंत्र की रक्षा के लिए आज फिर अहिंसा पूर्वक सत्याग्रह और आंदोलन की आवश्यकता आन पड़ी है। उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों को लोकतंत्र की रक्षा के लिए सजग रहकर अहिंसात्मक आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा।

मीडिया प्रभारी चन्द्र प्रकाश अमरवाल ने बताया कि कार्यक्रम को सह संयोजक मुस्ताक अली मंसूरी, युवा संयोजक एडवोकेट अशोक जैन और महिला संयोजक कस्तूरी देवी जाट ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में गांधी दर्शन संस्थान के मो. रफीक शेख, महावीर गांधी, एडवोकेट ओमप्रकाश तेली, सुनील दत्त शर्मा, पार्षद योगेश सोनी, मिजान अहमद गंगापुर, रामदयाल बलाई, पूर्व पार्षद सुरेश बंब, पार्षद प्रत्याशी मंजू बंब, शिवराज सुराणा, अली मंसूरी, राजेश शर्मा, साबिर मोहम्मद, अनिल राठी, भगत प्रजापत, मो. आरिफ अंसारी, राजेश करनावट, माणक सोनी, नन्दलाल भील, मोडूलाल भील सहित कई सदस्यगण उपस्थित रहे।

गांधी जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र की रक्षा और अहिंसात्मक आंदोलन की आवश्यकता को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story