भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण नर्सेज कर्मियों का आक्रोश सड़क पर उतर आया है। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन और राजस्थान नर्सेज यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में आज अस्पताल परिसर में नर्सेज ने थाली और गिलास बजाकर प्रशासन के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की। विरोध प्रदर्शन के दौरान नर्सेज ने स्पष्ट किया कि तीन महीनों से वेतन का भुगतान न होने से उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और परिवार का भरण-पोषण करना अत्यंत कठिन हो गया है।

नर्सेज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नारायण लाल माली ने बताया कि जयपुर से आदेश प्राप्त होने के बावजूद 86 सरप्लस नर्सेज का वेतन लंबे समय से अटका हुआ है। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे कर्मियों में भारी रोष व्याप्त है। यूनियन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक वेतन जारी नहीं किया गया, तो नर्सेज दो घंटे का कार्य बहिष्कार करने के लिए मजबूर होंगे।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान नर्सेज नेताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि चिकित्सा एवं मेडिकल कॉलेज प्रशासन की लापरवाही से यदि अस्पताल की व्यवस्था चरमराती है या मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा होती है, तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। आक्रोशित नर्सेज ने अब किसी भी प्रकार के आश्वासन को मानने से इनकार करते हुए वेतन भुगतान को ही एकमात्र समाधान बताया है। प्रदर्शन में सांवरमल सोनी, विनोद वर्मा, सोहन लाल बैरवा, गोविंद राम शर्मा सहित बड़ी संख्या में नर्सेज कर्मी उपस्थित रहे। अब सभी की नजरें सोमवार पर टिकी हैं कि प्रशासन इस स्थिति को संभालने के लिए क्या कदम उठाता है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story