भीलवाड़ा, 30 सितंबर। निदेशालय चिकित्सा शिक्षा विभाग, जयपुर के अनुसार जिले के महात्मा गांधी अस्पताल के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। यह नई समय-सारणी 01 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी।

महात्मा गांधी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि निर्धारित समय के अनुसार सामान्य कार्य दिवसों में चिकित्सालय का संचालन प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। वहीं रविवार एवं अन्य राजकीय अवकाश के दिनों में अस्पताल का संचालन प्रातः 9 बजे से प्रातः 11 बजे तक किया जाएगा।

नई समय-सारणी के तहत 01 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक महात्मा गांधी अस्पताल में इसी निर्धारित समय के अनुसार चिकित्सालय का संचालन होगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story