महात्मा गांधी अस्पताल प्रसूता मृत्यु मामले में न्याय की मांग तेज, सारिका सिंह ने सौंपा ज्ञापन
भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में पांच प्रसूताओं की कथित मृत्यु के मामले में सारिका सिंह ने ज्ञापन सौंपा। अनुराधा झा ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग उठाई।

भीलवाड़ा में महात्मा गांधी अस्पताल मामले को लेकर सारिका सिंह और उनके सहयोगी एक समूह में एकत्रित होकर चर्चा करते हुए।
महात्मा गांधी अस्पताल में कथित रूप से डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही के कारण पांच प्रसूताओं की मृत्यु के मामले को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस महिला अध्यक्ष सारिका सिंह सोमवार को भीलवाड़ा पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी इस संवेदनशील मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त करते हुए समर्थन देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जनहित और महिलाओं से जुड़े इस मामले पर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।
पूर्वांचल जनचेतना समिति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से इस संवेदनशील मुद्दे पर सक्रिय पहल करने के लिए सारिका सिंह का आभार व्यक्त किया गया। ट्रस्ट की पदाधिकारी अनुराधा झा ने कहा, “सामाजिक संवेदना एवं जागरूकता हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने कहा कि जनहित और महिलाओं से जुड़े ऐसे गंभीर मामलों में संवेदनशीलता दिखाते हुए आवाज़ उठाना सराहनीय है तथा दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।
इस अवसर पर शिल्पी सिंह, आशा, पूनम झा, पिंकी जी, लीला जी, अनामिका पंडित और नेहा सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। मामले को लेकर सामाजिक संगठनों ने पीड़ित परिवारों के लिए न्याय और निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
