भीलवाड़ा के पेंच के बालाजी शिवालय में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से संपन्न
पेंच के बालाजी मंदिर में 31 पंडितों द्वारा रुद्राभिषेक और चार प्रहर की विशेष पूजा के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया।

भीलवाड़ा के पेंच के बालाजी शिवालय में महाशिवरात्रि के अवसर पर 31 विद्वान पंडितों के सानिध्य में भगवान शिव का अभिषेक करते श्रद्धालु और उपस्थित भक्तजन।
भीलवाड़ा। पेंच के बालाजी, बालाजी मार्केट स्थित शिवालय में शिवरात्रि पर्व तेरस रविवार दिनांक 15.02.26 को अत्यंत धूमधाम से मनाया गया। संपूर्ण वैदिक एवं संस्कृति परंपराओं का अनुसरण करते हुए उक्त उत्सव संपूर्ण हुआ।
भव्य श्रृंगार एवं पूजन का शुभारंभ
- संपूर्ण मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई।
- शिवालय में फलों एवं फूल बंगले का श्रृंगार किया गया।
- प्रातः मंगला आरती उपरांत शिव पूजन आरंभ हुआ जो रात्रि 8:00 बजे तक चला।
भक्तों की उपस्थिति
विभिन्न भक्तों ने समूह में परिवार सहित पूजन किया। इस अवसर पर उपस्थित रहे:
डॉक्टर सतीश पांडे, सुमित जागेटिया, डॉक्टर अपूर्व शास्त्री, अंकित सूरिया, अरुण अग्रवाल, सुशील डांगी, रमेश खोईवाल, अनिल अग्रवाल, सुनील सुराणा एवं सैकड़ो भक्तजन उपस्थित रहे।
रात्रि कालीन विशिष्ट अनुष्ठान
रात्रि की विशिष्ट पूजन अनुष्ठान रात्रि 9:00 बजे आरंभ हुए जो भोर 5-30 तक चले, जिसमें संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भरा रहा। विद्वान 31 पंडितों द्वारा "पंडित राघव, केशव, युगराज शर्मा के सानिध्य में अनुष्ठान आरंभ हुआ"।
रात्रि के चारो प्रहरों की पूजन, आरतियां एवं क्रमशः गन्ने का रस, दूध, शहद एवं मिश्रित द्रव्य गंगाजल सहित रुद्राष्टाध्यायी, शिव महिमन से अभिषेक एवं विभिन्न शिव स्तुतियों से मंदिर परिसर में धर्ममय वातावरण बन गया।
सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक रंग
- साकेत रामायण मंडल के नवल भारद्वाज द्वारा आकर्षक शिव भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।
- केदारनाथ धाम के पंडित सुभाष शुक्ल की पूरी रात्रि पर्यंत उपस्थिति रही।
महा आरती एवं विशेष सहयोग
प्रातः 5-30 महा आरती उपरांत सभी भक्तों के संपूर्ण मंगलमय कामना के साथ ही "पंडित आशुतोष शर्मा ने प्रसाद वितरित किया"। संपूर्ण रात्रि पर्यंत पूजन के कार्यक्रम में निम्नलिखित भक्तों का विशेष सहयोग रहा:
सुनील मानसिंहका, प्रशांत मेवाड़ा, अशोक मेंलाणा, गोपाल अग्रवाल, गजानन बजाज, प्रदीप कुमावत, मनोज बिडला, रमेश सोनी, एवं मंदिर के सभी भक्तों का विशेष सहयोग रहा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
