भीलवाड़ा, 13 अप्रैल। श्री निम्बार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट (रजि.) के तत्वाधान में महंत श्री मोहन शरण जी शास्त्री के सानिध्य में गोलोकवासी महंत 1008 श्री बनवारी शरण जी की पुण्यतिथि निम्बार्क आश्रम में श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाई गई।

पूजन एवं महाआरती का भव्य आयोजन

मीडिया प्रभारी दिलीप सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत पंडित निलेश शर्मा ने महंत 1008 श्री बनवारी शरण जी शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई पूजा अर्चना कराई। इसके पश्चात महाआरती का आयोजन हुआ तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति

पुजारी माधव शरण ने बताया कि इस अवसर पर ट्रस्ट से जुड़े कॉन्ट्रैक्टर ओम प्रकाश सेन, जितेन्द्र वैष्णव, दिनेश शर्मा, नीलम शर्मा, गोपी दादा, कैलाश अरोड़ा, रणजीत सिंह कारोई, रामेश्वर डाड, ओम प्रकाश पारीक, नीरू शर्मा, भंवर लाल शर्मा, दीपिका अरोड़ा, वंदना शर्मा, रवि शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, विनोद ओझा, गोपाल सुखवाल एवं श्याम सुंदर शर्मा सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

"श्री निम्बार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में महंत श्री मोहन शरण जी शास्त्री के सानिध्य में गोलोकवासी महंत 1008 श्री बनवारी शरण जी की पुण्यतिथि श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाई गई।"

"पंडित निलेश शर्मा ने महंत 1008 श्री बनवारी शरण जी शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना कराई जिसके पश्चात महाआरती और प्रसाद वितरण हुआ।"

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story