भीलवाड़ा जिले की बागौर थाना पुलिस ने लव जिहाद और नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित शहजाद खां पठान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पर नाबालिग को डराने, फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के संगीन आरोप हैं।

सहेली ने करवाई थी दोस्ती, फिर शुरू हुआ शोषण का खेल

पुलिस के अनुसार, एक पीडि़ता ने रिपोर्ट दी कि मार्च 2024 में जब वह दसवीं कक्षा में पढ़ रही थी, तब उसकी समुदाय विशेष की एक सहेली ने उसे ईद मोहल्ला निवासी शहजाद (28) पुत्र शाजहान खां पठान से मिलवाया और दोस्ती करवाई थी। आरोप है कि इसके बाद शहजाद ने छात्रा को डरा-धमकाकर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी सहेली निगरानी रखती थी। आरोपित ने छात्रा के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए थे।

सीने पर गुदवाया नाम का टैटू, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

पीडि़ता ने बताया कि आरोपित उसे अगस्त 2024 से 2025 के बीच कई बार कांकरोली की एक होटल में ले गया और देह शोषण किया। क्रूरता की हद पार करते हुए आरोपित ने पीडि़ता के सीने पर अपने नाम का टैटू भी गुदवा दिया। वह छात्रा पर घर से पैसे और जेवर लाने का दबाव बनाता था। इतना ही नहीं, आरोपित उसे कपासन ले गया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर "निकाह करने व धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया।"

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित

बागौर पुलिस ने 7 अप्रैल को मामला दर्ज होने के बाद सघन जांच शुरू की और आरोपित शहजाद खां को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपित से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि इस घिनौनी साजिश में शामिल अन्य पहलुओं का खुलासा हो सके।

न्यायिक अधिकारी की खड़ी कार को मारी टक्कर, चालक दबोचा

शहर के सुभाषनगर थाना इलाके में सोमवार को एक तेज रफ्तार टेंपो ने सडक़ किनारे खड़ी एक न्यायिक अधिकारी की कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टेंपो को जब्त कर चालक शंभू तेली को हिरासत में ले लिया है। शिवाजी गार्डन के पास हुई इस घटना में टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। पुलिस ने बताया कि "चालक को डिटेन कर थाने लाया गया है और मामले में कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।"

डॉक्टर के घर चोरी का मामला: नकदी और बाइक बरामद

आरके कॉलोनी स्थित डॉक्टर सुनील काबरा के सूने मकान में हुई चोरी की वारदात को सुलझाते हुए सुभाषनगर पुलिस ने तीसरे आरोपित कालू बागरिया की निशानदेही पर महत्वपूर्ण बरामदगी की है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी की 10 हजार रुपये की नकदी, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और ताले तोडऩे में प्रयुक्त लोहे का सरिया बरामद किया है। डॉक्टर सुनील काबरा 12 फरवरी को जब अपने क्लीनिक पर थे, तब चोरों ने खाली प्लॉट की दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया था।

नकली गहने रास्ते में फेंके

जांच अधिकारी एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि "आरोपित कालू बागरिया को पूर्व में गिरफ्तार आरोपितों शैतान बागरिया और विनोद नायक के बाद पकड़ा गया था।" पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि चोरी किए गए माल में कुछ गहने नकली थे, जिन्हें पहचान होने पर उन्होंने रास्ते में ही फेंक दिया था। पुलिस ने उन स्थानों पर तलाश की, लेकिन जेवरात बरामद नहीं हो सके। रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपित कालू को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story