भीलवाड़ा में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन ने किया भव्य स्वागत, 1000 महाप्रसाद पैकेट वितरित
भीलवाड़ा में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन ने पुष्प वर्षा और महाआरती से स्वागत किया तथा 1000 महाप्रसाद पैकेट वितरित किए।

तस्वीर में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन भीलवाड़ा के पदाधिकारी और सदस्य सड़क पर एक कतार में खड़े होकर भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का स्वागत करते हुए सामूहिक रूप से खड़े हैं।
भीलवाड़ा में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर भीलवाड़ा सांसद एवं अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के संभागीय अध्यक्ष श्री दामोदर अग्रवाल के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जिला भीलवाड़ा की तीनों इकाइयों ने इस्कॉन मंदिर के तत्वावधान में निकाली गई भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का पुष्प वर्षा और महाआरती के साथ स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच 1000 मिठाई के महाप्रसाद पैकेट भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामेश्वर लाल काबरा ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था, सेवा और समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि फेडरेशन का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता, सेवा भावना और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है।
मीडिया प्रभारी मनीष बंब ने बताया कि रथ यात्रा के स्वागत के दौरान श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ भगवान की आरती कर सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।
युवा जिलाध्यक्ष अंकित सोमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस गरिमामय अवसर पर प्रदेश मंत्री कल्पेश चौधरी, जिलाध्यक्ष रामेश्वर लाल काबरा, संभागीय महिला अध्यक्ष मधु जाजू, संभागीय युवा अध्यक्ष देवेंद्र डाणी, युवा जिलाध्यक्ष अंकित सोमानी, जिला महामंत्री ललित अग्रवाल, महिला जिलाध्यक्ष लीला राठी, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष ओ. पी. हिंगड, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण सोमानी, युवा जिला महामंत्री हर्षिल नागोरी, राम प्रकाश पोरवाल, अक्षय कोठारी, कैलाश अजमेरा, सुरेंद्र जैन, महेश खंडेलवाल, कमलेश खंडेलवाल, गणेश काबरा, संजय राठी, श्यामसुंदर सोमानी, राजेश पाटनी, गुणमाला अग्रवाल, सुनीता कटारिया, डी. पी. अग्रवाल, दिलीप हिंगड, विजय अग्रवाल, जतन हिंगड, सुनीता सोमानी, आभा सोमानी, चंदा जागेटिया, विजय विजयवर्गीय, सचिन काबरा, मितेश सोडाणी, ऋषभ पोरवाल, चेतन मानसिंहका, सुधीर अजमेरा, राहुल सोमानी, अरुण चेचानी सहित फेडरेशन के सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के स्वागत, महाआरती, पुष्प वर्षा और महाप्रसाद वितरण के माध्यम से आयोजित यह धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं की आस्था, सेवा भावना और सामाजिक सहभागिता का प्रमुख केंद्र बना रहा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
