भीलवाड़ा - लायंस क्लब भीलवाड़ा द्वारा संचालित लायंस आई हॉस्पिटल भीलवाडा के तत्वावधान में शुक्रवार को आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में निःशुल्क नेत्र जाँच एवं ऑपरेशन शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन लायंस क्लब के प्रांतपाल लॉयन रामकिशोर गर्ग द्वारा दिये गये स्लोगन ’’आओ खुशियां बांटे’’ के तहत किया गया।

शिविर के मुख्य आंकड़े एवं जाँच परिणाम क्लब अध्यक्ष, अधिवक्ता पवन पंवार ने जानकारी दी कि शिविर में कुल 72 रोगियों की आँखों की जाँच की गई। लायंस आई हॉस्पिटल में डॉक्टर्स और उनकी टीम द्वारा सभी 36 चयनित रोगियों के सफल ऑपरेशन किए गए। अतिथियों का स्वागत एवं सेवा कार्य लायन विनोद जैन ने बताया कि प्रोग्राम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष पवन पंवार एडवोकेट ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लॉयन जे.के. बागडोदिया (ट्रस्ट अध्यक्ष) एवं विशिष्ट अतिथि वी.के. मानसिंहका उपस्थित रहे। भामाशाह लायन सुनील अग्रवाल द्वारा सभी चयनित रोगी जिनका ऑपरेशन हुआ उनको कम्बल वितरण किया गया। लायन हॉस्पिटल प्रभारी एल.बी. रांका ने बताया कि ऑपरेशन के बाद सभी रोगियों को: आवश्यक दवाइयाँ दी गईं। निःशुल्क चश्मे प्रदान किए गए। डिस्चार्ज टिकट देकर आज ससम्मान उनको अपने घर के लिए रवाना किया गया। प्रेरणादायी उद्बोधन एवं जनसेवा का संकल्प मुख्य अतिथि लायन जे.के. बागडोदिया ने अपने उद्बोधन में कहा:
"लायन क्लब भीलवाड़ा द्वारा जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा प्रशंसनीय है। नेत्रदान महादान है, प्रत्येक व्यक्ति को मरणोपरान्त नेत्रदान करने हेतु फॉर्म अवश्य भरना चाहिए।"
उन्होंने चयनित रोगों को अपनी आंखों की सुरक्षित रखने हेतु आवश्यक जानकारी भी दी। अध्यक्ष पवन पंवार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए यह आश्वासन दिया: "लायंस क्लब भीलवाड़ा वर्षभर जरूरतमंद व्यक्तियों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।" सामाजिक सरोकार के तहत प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए कपड़ों के थैले वितरित किये गये। प्रोग्राम का सफल संचालन लायन विनोद जैन ने किया। सहयोगी सदस्य एवं हॉस्पिटल स्टाफ शिविर को सफल बनाने में निम्नलिखित का प्रशंसनीय सहयोग रहा: अस्पताल प्रभारी लायन जे.के. बागडोदिया लायन एल.बी. रांका लायन विनोद जैन लायन विनोद मानसिंहका लायन जे.पी. अग्रवाल लायन ओमप्रकाश काबरा सभी लायंस सदस्यों, पदाधिकारियों व हॉस्पीटल स्टॉफ।
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story