भीलवाड़ा में लायंस क्लब भीलवाड़ा टेक्सटाइल सिटी के सत्र 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह होटल पीएफसी गार्डन में संस्कार एवं सेवा की भावना के साथ आयोजित किया गया। समारोह में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया, वहीं क्लब की ओर से 35 विधवा एवं पराश्रित बहनों को एक माह के उपयोग का संपूर्ण राशन किट भी वितरित किया गया।

समारोह में पदस्थापना अधिकारी एमजेएफ पीडीजी लॉयन श्यामसुंदर मंत्री ने नव निर्वाचित अध्यक्ष सत्यनारायण मंत्री, सचिव प्रकाश जोशी, कोषाध्यक्ष रमेश काकरवाल सहित क्लब की नवीन कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को भारत माता एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के पूजन तथा कलश स्थापना के साथ अपनी विशिष्ट एवं प्रेरणादायी शैली में शपथ दिलाई। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को पूरे वर्ष संस्कार, सेवा, समर्पण एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प कराया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ निशांत जैन रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में पीडीजी दिलीप तोषनीवाल, संभागीय अध्यक्ष पवन पवार तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष कैलाश काबरा उपस्थित रहे। इसके अलावा विभिन्न लायंस क्लबों से आए पदाधिकारी, क्लब के सदस्य, विशिष्ट अतिथि एवं शहर के अनेक गणमान्य नागरिक भी समारोह में शामिल हुए।

शपथ ग्रहण समारोह के साथ क्लब ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए 35 विधवा एवं पराश्रित बहनों को एक माह के उपयोग का संपूर्ण राशन किट वितरित किया। सेवा कार्य की उपस्थित अतिथियों ने सराहना करते हुए क्लब की सामाजिक गतिविधियों की प्रशंसा की।

समारोह में उपस्थित अतिथियों ने नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि क्लब आगामी वर्ष में सेवा, संस्कार एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगा। इस अवसर पर वर्षभर सेवाकार्य करने वाले सदस्यों को प्रान्तपाल लॉयन डॉ. निशांत जैन ने प्रान्तीय पिन से सम्मानित किया। समारोह में चार नए सदस्यों के क्लब से जुड़ने तथा पांच नए एमजेएफ बनने की घोषणा भी की गई। एमजेएफ बनने वाले सदस्यों में लायन अनिल गग्गड़, लायन विजय डाड, लायन कैलाश काबरा, लायन चांदमल सोमानी तथा लायन जितेंद्र सालेचा शामिल रहे।

एमजेएफ श्याम सुन्दर मंत्री ने लायन अनिल गग्गड़ को संस्कार दिवस मनाने तथा लायन चांदमल सोमानी को सत्र 24-25 में चारभुजा में शानदार केबिनेट मीटिंग आयोजित करने के लिए सम्मान पत्र प्रदान कर अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के अंत में क्लब के पूर्व अध्यक्ष लॉयन अनिल गग्गड़ ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। शपथ ग्रहण, सम्मान समारोह और सेवा कार्यों के साथ आयोजित यह कार्यक्रम क्लब की सामाजिक प्रतिबद्धता और जनसेवा के संकल्प को रेखांकित करता रहा।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story