भीलवाड़ा। शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर लायंस क्लब भीलवाड़ा प्रताप ने बुधवार, 19 अगस्त 2026 को Government Primary School, Takhat Pura, Near Hamirgarh में सेवा गतिविधि का आयोजन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक उन्नयन और आधुनिक शिक्षा के लिए विद्यालय को LED TV भेंट किया गया। साथ ही विद्यालय परिसर में 150 पौधों का सघन पौधारोपण किया गया।

क्लब अध्यक्ष Lion Rahul Maheshwari ने कहा, “बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराना तथा पर्यावरण को स्वच्छ व सुरक्षित रखना, दोनों ही समाज की साझी जिम्मेदारी हैं। आज LED TV भेंट करने के साथ 150 पौधे लगाकर हमने शिक्षा और पर्यावरण को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास किया है। इन पौधों की नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी हम सभी की है, ताकि आने वाले समय में ये वृक्ष बच्चों के लिए एक हरित, स्वच्छ और प्रेरणादायी वातावरण तैयार कर सकें।”

विद्यालय को भेंट किया गया LED TV Lion Subhash Ji Chugh के सौजन्य से उपलब्ध कराया गया, जबकि सेवा गतिविधि के Sponsor Lion Lucky Agrawal रहे।

इस सेवा प्रकल्प में क्लब सचिव Lion CA Prashant Garg, कोषाध्यक्ष Lion Purushottam Pariyani सहित क्लब के गणमान्य सदस्य एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहे। लायंस क्लब भीलवाड़ा प्रताप ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े जनसेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। विद्यालय में शिक्षा के आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने के साथ 150 पौधों का पौधारोपण इस सेवा गतिविधि का प्रमुख केंद्र रहा।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story