नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, भीलवाड़ा की चार फर्मों पर 75 हजार रुपये जुर्माना
भीलवाड़ा में विधिक माप विज्ञान नियमों की अनदेखी पर चार फर्मों के खिलाफ कार्रवाई हुई। पैकर रजिस्ट्रेशन और बाट-माप उपकरणों से जुड़े उल्लंघनों पर विभाग ने कुल 75 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।

तस्वीर में भीलवाड़ा में एक फर्म के निरीक्षण के दौरान अधिकारी और संबंधित व्यक्ति नजर आ रहे हैं।
भीलवाड़ा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के निर्देश पर उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से विधिक माप विज्ञान (डिब्बाबंद वस्तुएं) नियमों के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाली चार फर्मों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 75 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विधिक माप विज्ञान अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान चार फर्मों की जांच की गई। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विभाग ने संबंधित फर्मों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 75 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
जांच के दौरान सनरक्षक उद्योग इंडिया लिमिटेड, हमीरगढ़ में पैकर रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया। इस पर फर्म पर 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, अंजली फूड उद्योग, ईरास में बाट एवं माप उपकरण असत्यापित पाए जाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।
उत्सव उद्योग, सुवाणा में पैकर रजिस्ट्रेशन तथा बाट एवं माप उपकरण असत्यापित पाए जाने के कारण 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। बजरंग रोलर फ्लोर मिल, रीको, पुर रोड पर पैकर रजिस्ट्रेशन नहीं होने एवं बाट व माप असत्यापित पाए जाने के कारण 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विभाग की ओर से कहा गया कि उपभोक्ताओं को सही मात्रा में वस्तुएं उपलब्ध हों तथा लीगल मेट्रोलॉजी के प्रावधानों की पालना सुनिश्चित हो, इसके लिए जांच एवं कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Anshul Toshniwal, Bhilwara
नाम: अंशुल तोषनीवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)
अनुभव: 6 माह
परिचय
अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।
