भीलवाड़ा, 7 अप्रैल 2026: पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापू नगर में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक सहायता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

साइबर सुरक्षा और डिजिटल सतर्कता का महत्व

शिविर में बतौर मुख्य वक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से न्यायिक अधिकारी ग्रीष्मा शर्मा ने बालिकाओं को साइबर सेफ्टी के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन फ्रॉड, फेक प्रोफाइल, साइबर बुलिंग, फोटो मॉर्फिंग और डिजिटल अरेस्ट जैसे बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए। जज ग्रीष्मा शर्मा ने कहा, "मोबाइल और इंटरनेट आज जरूरत हैं, लेकिन बिना सावधानी के ये जोखिम भी बन सकते हैं। किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, OTP शेयर न करें और साइबर अपराध होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।" उन्होंने पोक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध कानून और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी भी साझा की।

विद्यालय में विधिक साक्षरता का प्रसार

विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता नानकानी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह शिविर बालिकाओं को डिजिटल युग में सुरक्षित और सजग रहने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में कक्षा नवी से 12वीं की 200 से अधिक छात्राओं व शिक्षिकाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में न्याय विभाग से ओमप्रकाश गुर्जर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनीता जोशी ने किया। अंत में छात्राओं को विधिक साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा पंपलेट भी वितरित किए गए।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story