Bhilwara Lawyer Attack: भीलवाड़ा में वकील पर चाकू से हमला, आरोपी फरार
सिविल लाइंस इलाके में अज्ञात स्कूटी सवार ने वारदात को अंजाम दिया, घटना से वकीलों में रोष, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

भीलवाड़ा शहर के सिविल लाइंस इलाके में गुरुवार रात वकील पर चाकू से हमले की वारदात से सनसनी फैल गई। स्कूटी पर सवार होकर आए एक अज्ञात हमलावर ने वकील गोविंद माणनिया पर चाकू से वार कर दिया। हमले में उनके हाथ पर चोट लगी और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही अधिवक्ताओं में भारी रोष फैल गया और बड़ी संख्या में वकील जिला अस्पताल पहुंच गए।
एमजीएच चौकी सूत्रों के अनुसार, ब्राह्मणों की सरेड़ी निवासी वकील गोविंद माणनिया (30) गुरुवार रात अपनी बाइक से सिविल लाइंस क्षेत्र में पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे एक अनजान व्यक्ति ने अचानक उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावर का चाकू वकील के हाथ पर लगा, जिससे वे लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़े। हमला करने के बाद आरोपी अपनी स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गया।
घटना के तुरंत बाद घायल वकील गोविंद माणनिया को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया गया। साथी वकील पर हमले की सूचना फैलते ही कई अधिवक्ता जिला अस्पताल पहुंचे और घायल गोविंद माणनिया की कुशलक्षेम जानी। घटना को लेकर अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया।
सूचना मिलने पर सुभाषनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार हमलावर की तलाश शुरू कर दी है। सिविल लाइंस क्षेत्र में वकील पर हुए इस हमले के बाद पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की तलाश पर नजर बनी हुई है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara
नाम: अंशुल तोषनीवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)
अनुभव: 6 माह
परिचय
अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।
