लांबिया पशु मेले में बड़ा हादसा, झंडा लेकर जा रहे दो श्रद्धालु 11 हजार केवी लाइन से झुलसे
भीलवाड़ा के रायला थाना क्षेत्र में लांबिया पशु मेले में झंडा लेकर जा रहे दो श्रद्धालु 11,000 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। दोनों का महात्मा गांधी जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

बिया पशु मेले में शामिल होने के लिए झंडा लेकर जा रहे दो श्रद्धालु 11,000 केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। हादसा जिले के रायला थाना क्षेत्र में लांबिया चौराहा के नजदीक हुआ। दोनों घायलों को उपचार के लिए भीलवाड़ा के महात्मा गांधी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार, श्रद्धालु पारंपरिक रूप से झंडा लेकर लांबिया पशु मेले में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गए। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे में पालडी निवासी शंकर (25) पुत्र जमुना लाल बागरिया और कुंडिया निवासी शंकर (23) पुत्र लादू लाल बागरिया झुलस गए। दोनों का भीलवाड़ा के महात्मा गांधी जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर रायला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान लेने के प्रयास किए हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara
नाम: अंशुल तोषनीवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)
अनुभव: 6 माह
परिचय
अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।
