भीलवाड़ा: श्रमिकों के बच्चों की स्कॉलरशिप और बकाया भुगतान के लिए ज्ञापन सौंपा
निसार सिलावट के नेतृत्व में श्रम विभाग की छात्रवृत्ति, प्रसूति सहायता और मृत्यु दावा राशि के 7 माह से लंबित भुगतानों के समाधान हेतु जिला कलेक्टर को पत्र।

भीलवाड़ा में कांग्रेस महासचिव निसार सिलावट के नेतृत्व में श्रमिकों ने छात्रवृत्ति और अन्य सरकारी योजनाओं के रुके हुए पैसे जारी करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।
स्कॉलरशिप भुगतान में देरी का मुद्दा
ज्ञापन में कहा गया है कि श्रम विभाग जयपुर राजस्थान सरकार द्वारा श्रमिकों के बच्चों की स्कॉलरशिप पास हो गई है, उसके बाद भी पिछले 7 महीने से लेबर के बच्चों की स्कॉलरशिप की राशि उनके खातों में नहीं आई है। इससे जुड़े मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:
- श्रमिक परेशान हैं और अपने बच्चों को पढ़ने के लिए पैसा स्कूल में जमा नहीं कर पा रहे हैं।
- "निसार सिलावट ने श्रम आयुक्त से मांग की है कि श्रमिकों के बच्चों की स्कॉलरशिप की राशि तुरंत उनके खातों में जमा की जाए, ताकि वे अपने बच्चों की शिक्षा को जारी रख सकें।"
लंबित आवेदनों और अन्य योजनाओं की मांगें
श्रम आयुक्त से मांग की गई कि अन्य पेंडिंग मामलों का भी जल्द से जल्द समाधान किया जाए:
- जिन श्रमिकों की डेथ हो गई उनका भी पिछले कई वर्षों से आवेदन पेंडिंग पड़े हैं उनका भी जल्द से जल्द समाधान किया जाऐ।
- प्रसूति योजना में भी कई श्रमिकों आवेदन स्वीकार हुए हैं उनका भी निवारण किया जाये।
ज्ञापन की प्रतिलिपि और प्रेषण
ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर, भीलवाड़ा और जिला श्रम अधिकारी को भी प्रेषित की गई है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
