भीलवाड़ा में मजदूर दिवस के अवसर पर मानव सेवा का बड़ा संकल्प सामने आया है। भीलवाड़ा मजदूर महासंघ के नेतृत्व में 01 मई 2026 को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में मजदूरों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

महासंघ के अध्यक्ष पन्नालाल चौधरी ने बताया कि यह रक्तदान शिविर 01 मई 2026 को रीको एरिया, 4 फेज स्थित मंगलम यार्न गोडाउन (पुरानी रोलेक्स), सूरज सिन्थेटिक्स (गोमुर) के पीछे आयोजित होगा। शिविर का समय प्रातः 7 बजे से सांय 7 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिससे अधिक से अधिक लोग इसमें भाग ले सकें।

उन्होंने बताया कि मजदूर भाइयों के सहयोग से इस शिविर में लगभग 1100 यूनिट रक्त संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, वहीं मजदूर वर्ग में भी इस सामाजिक पहल को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

इस अवसर पर कई समाजसेवी एवं प्रबुद्धजन भी उपस्थित रहेंगे, जो मजदूरों का उत्साहवर्धन करेंगे और रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाएंगे। यह आयोजन न केवल मजदूर दिवस के महत्व को रेखांकित करेगा, बल्कि जरूरतमंदों के लिए जीवनदायी रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story