भीलवाड़ा: नए लेबर कोड की भ्रांतियों पर उप श्रम आयुक्त से मिला श्रमिक दल
भीलवाड़ा में इंटक के नेतृत्व में टेक्सटाइल श्रमिकों ने उप श्रम आयुक्त से मुलाकात कर नए लेबर कोड और वेतन विसंगति से जुड़ी भ्रांतियों पर स्पष्टीकरण मांगा।

भीलवाड़ा के उप श्रम आयुक्त कार्यालय में नए लेबर कोड पर चर्चा के दौरान उपस्थित उप श्रम आयुक्त शिव दयन सोलंकी, इंटक जिला अध्यक्ष दीपक व्यास और अन्य श्रमिक प्रतिनिधि।
भीलवाड़ा। भारत सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नए लेबर कोड को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही कई तरह की गलत भ्रांतियों के बारे में टेक्सटाइल क्षेत्र के श्रमिकों का प्रतिनिधि मंडल इंटक जिला अध्यक्ष दीपक व्यास, महामंत्री कान सिंह चुंडावत, एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष भैरू सिंह टांक के नेतृत्व में आज उप श्रम आयुक्त शिव दयन सोलंकी से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें इन विसंगतियों और भ्रांतियों के बारे में मौखिक रूप से अवगत कराया।
नए लेबर कोड और वेतन सर्कुलर पर उप श्रम आयुक्त का स्पष्टीकरण
प्रतिनिधि मंडल की बातों को सुनने के बाद उप श्रम आयुक्त शिव दयन सोलंकी ने आश्वस्त किया कि "फिलहाल राज्य सरकार द्वारा वेतन के संदर्भ में किसी भी प्रकार के नए सर्कुलर लागू नहीं किए गए हैं।" उन्होंने आगे यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी भी अगर प्रकार की नई सूचना प्राप्त होने पर उचित प्रचार-प्रसार कर सभी ट्रेड यूनियनों को अवश्य सूचित किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित विभिन्न संगठनों के श्रमिक नेता
श्रमिक प्रतिनिधि मंडल में मॉडर्न वस्टेड के महामंत्री गोपाल तेली, आरएसडब्ल्यूएम मंडपम महामंत्री नंदलाल गाडरी, बीएसएल वस्टेड के कमल पाराशर, मदन सिंह टांक, बीपीएल श्रमिक संघ महामंत्री गोपाल गुर्जर एवं अध्यक्ष सांवर सिंह सहित कई साथी उपस्थित थे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
