भीलवाड़ा। महाराणा कुंभा ट्रस्ट भीलवाड़ा द्वारा संचालित कुम्भा विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय भीलवाड़ा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है।

परीक्षा परिणाम का विस्तृत विवरण

प्रधानाचार्य ब्रजराज कुलश्रेष्ठ ने बताया कि "विद्यालय से परीक्षा में 64 विद्यार्थी शामिल हुए इनमें से 36 प्रथम श्रेणी, 27 द्वितीय श्रेणी एवं 1 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।" विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहना शिक्षकों और छात्रों के कड़े परिश्रम का सुखद परिणाम है।

ट्रस्ट प्रबंधन ने दी बधाई

इस शानदार उपलब्धि पर महाराणा कुंभा ट्रस्ट के अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह डाबला एवं सचिव भगवत सिंह खारड़ा द्वारा सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई एवं आशीर्वाद दिया गया। प्रबंधन ने विद्यालय में कार्यरत अध्यापकों को धन्यवाद दिया जाकर उनकी प्रशंसा की गई।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story