भीलवाड़ा। शहर के पंचवटी इलाके में किराए के मकान में अकेली रह रही बीएड छात्रा कृष्णा बेरवा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। छात्रा की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान कृष्णा बेरवा के रूप में हुई है। कृष्णा के पिता नारायणलाल पेशे से शिक्षक बताए जा रहे हैं। कृष्णा महिला आश्रम से बीएड की पढ़ाई कर रही थी और भीलवाड़ा में किराए का कमरा लेकर अकेली रहती थी।

परिजन पिछले तीन दिनों से कृष्णा को लगातार फोन कर रहे थे, लेकिन उसकी ओर से कोई जवाब नहीं मिल रहा था। लगातार संपर्क नहीं होने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से कृष्णा के कमरे पर जाकर देखने को कहा।

पड़ोसी जब मकान पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। कमरे के भीतर से तेज दुर्गंध भी आ रही थी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे में कृष्णा फंदे से लटकी हुई मिली।

सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया।

कृष्णा ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और छात्रा की मौत के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story