भीलवाड़ा। जिले में नशे के सौदागरों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए कोटड़ी थाना पुलिस ने एक और बड़ी स्ट्राइक को अंजाम दिया है। खाकी ने तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए तेजमल जाट और नरेश जाट नाम के दो शातिर तस्करों को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। पुलिस ने इन सफेदपोश तस्करों के कब्जे से 45.390 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा-चूरा और तस्करी में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार बरामद की है।

नशे के खिलाफ जारी इस मुहिम में कोटड़ी पुलिस को 31 मार्च को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब मुखबिर से मिली सटीक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की स्पेशल टीम ने एक चिन्हित खेत पर अचानक दबिश दी। पुलिस की घेराबंदी इतनी तगड़ी थी कि मौके पर मौजूद तस्करों को भागने का रत्ती भर भी मौका नहीं मिला। सघन तलाशी के दौरान भारी मात्रा में डोडा-चूरा बरामद हुआ, जिसे आरोपियों द्वारा तस्करी के लिए तैयार किया जा रहा था।

आरोपी न केवल नशे का काला कारोबार कर रहे थे, बल्कि पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए एक स्विफ्ट कार का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने इस लग्जरी गाड़ी को भी मौके से जब्त कर लिया है। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी इसी कार के जरिए ग्रामीण और शहरी इलाकों में अपनी सप्लाई चैन चला रहे थे।

कोटड़ी थाना पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कुंडली खंगालने में जुटी है कि नशे की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे आगे किन लोगों को बेचा जाना था। पुलिस को प्रबल अंदेशा है कि पकड़े गए इन दोनों युवाओं के पीछे कोई बड़ा अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय रूप से काम कर रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story