भीलवाड़ा जिले के फूलियाकलां थाना क्षेत्र में एनएच-52 पर कोठिया गांव के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार पेट्रोल टैंकर की टक्कर से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खेत पर जा रहे मां-बेटे की रास्ते में एक परिचित महिला से बातचीत के दौरान टैंकर ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में 59 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

सहायक उप निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि कोठिया निवासी देवेंद्र पुत्र सांवरलाल कुम्हार शुक्रवार को अपनी मां रामूदेवी के साथ बाइक पर सवार होकर खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान नेशनल हाईवे-52 पर कोठिया गांव के पास उन्हें गांव की ही रहने वाली 59 वर्षीय ललिता पत्नी रामप्रसाद वेद नाई मिल गईं।

परिचित होने के कारण देवेंद्र और उसकी मां ने बाइक रोकी और सड़क किनारे खड़ी ललिता से बातचीत करने लगे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे पेट्रोल टैंकर ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ पल की यह मुलाकात इतनी दर्दनाक घटना में बदल जाएगी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए और उन्होंने घायलों को संभालते हुए तत्काल उपचार के लिए गुलाबपुरा अस्पताल पहुंचाया।

गुलाबपुरा अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने ललिता को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक छा गया और अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल देवेंद्र और उसकी मां रामूदेवी की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उनका उपचार जारी है।

हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल पेट्रोल टैंकर को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद टैंकर चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

कोठिया गांव के पास हुए इस हादसे में एक महिला की जान चली गई, जबकि मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story