खटवाड़ा में चोरों का तांडव, सूने मकान से लाखों के जेवर-नकदी पार; बाइक भी चुराई
बीगोद थाना क्षेत्र के खटवाड़ा गांव में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर 7 तोला सोना, सवा किलो चांदी और नकदी पार कर दी।

भीलवाड़ा जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस गश्त के बीच चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अब खटवाड़ा गांव में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर भारी मात्रा में सोना-चांदी और नकदी चोरी कर ली। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
बीगोद थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खटवाड़ा निवासी उदयलाल पुत्र बालूलाल शर्मा की मां पिछले दो दिनों से अपने पीहर सुठेपा गई हुई थीं। उनके घर पर नहीं होने से मकान सूना था। चोरों ने इसी का फायदा उठाते हुए बीती रात मकान में धावा बोल दिया। घर में घुसे चोरों ने सामान खंगाला और 7 से 8 तोला सोना, सवा किलो चांदी तथा 8,000 रुपये नकद चुरा लिए।
चोर जाते समय पड़ोसी किशन लाल शर्मा के घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल भी ले गए। सुबह परिवार और पड़ोसियों को चोरी की बड़ी वारदात का पता चला तो हड़कंप मच गया। इसके बाद बीगोद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का मुआयना किया और मामला दर्ज कर लिया है।
जिले में चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। बीते एक सप्ताह के भीतर मांडलगढ़, फूलियाकलां और भीमगंज थाना क्षेत्रों में चोरी और वारदातों की लगभग एक दर्जन घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद पुलिस इनमें से एक भी मामले का खुलासा करने में नाकाम साबित हुई है। लगातार हो रही वारदातों से ग्रामीणों में भय और रोष का माहौल बना हुआ है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara
नाम: अंशुल तोषनीवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)
अनुभव: 6 माह
परिचय
अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।
