खामोर में आक्रोश: गोवंश की मौत के बाद भडक़ा गुस्सा, गांव में पुलिस तैनात

भीलवाड़ा के फुलिया कलां थाना क्षेत्र के खामोर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बेजुबान गोवंश की मौत के बाद उसे चुपचाप जमीन में दफनाने का मामला सामने आया। इस घटना ने ग्रामीणों के सब्र का बांध तोड़ दिया और देखते ही देखते माहौल गरमा गया। सैंकड़ों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीण और महिलाएं मौके पर डट गए हैं, जिससे प्रशासन सकते में आ गया।

पाप को छिपाने की साजिश: डंपर की टक्कर और आधी रात का खेल

ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि:

  • "क्रेशर पर चलने वाले एक बेलगाम डंपर ने गोवंश को कुचल दिया।"
  • अपने इस कृत्य से बचने के लिए डंपर चालक ने जेसीबी की मदद से आनन-फानन में गड्ढा खोदकर गोवंश के शव को भूखंड में दफन कर दिया।
  • इस कृत्य का खुलासा तब हुआ जब रात के अंधेरे में श्वानों ने जमीन को खोदकर शव को नौंचना शुरू किया।

सुबह का खौफनाक मंजर: पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा

सोमवार सुबह भारी पुलिस जाब्ते के बीच तहसीलदार, डीएसपी और थाना प्रभारी की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट ने ग्रामीणों के दावों पर मुहर लगा दी—गोवंश के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जो चीख-चीख कर वाहन की टक्कर की गवाही दे रहे थे।

आर-पार की लड़ाई: ग्रामीणों ने घेरा प्रशासन

आक्रोशित ग्रामीणों ने अब प्रशासन के सामने अपनी मांगों की झड़ी लगा दी है। उनकी चेतावनी साफ है—"जब तक न्याय नहीं, तब तक शांत नहीं!"

  • गोवंश के हत्यारे डंपर चालक की तत्काल गिरफ्तारी।
  • साजिश में शामिल जेसीबी को जब्त करना।
  • लीज भूमि का सीमाज्ञान कर तारबंदी सुनिश्चित करना।
  • लीज धारकों के कर्मियों द्वारा महिलाओं से अभद्रता करने वालों पर सख्त कार्रवाई।

तनावपूर्ण हालात: देर शाम तक जारी रहा गतिरोध

दिनभर चली समझाइश की कोशिशें नाकाम साबित हुईं और गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन वार्ता की मेज पर ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश करता रहा, लेकिन आक्रोश की आग ठंडी नहीं हुई। ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और देर शाम तक विरोध प्रदर्शन जारी रहा।


होटल से चोरी की बाइक बरामद, दो बालअपचारी निरुद्ध

भीलवाड़ा के सदर थाना पुलिस ने एक होटल से चोरी गई बाइक बरामद कर दो बाल अपचारियों को निरुद्ध किया है।

  • हैडकांस्टेबल जेपी शर्मा ने बताया कि गुवारड़ी निवासी चैना गुर्जर की बुलेट बाइक ईरांस स्थित होटल से एक माह पूर्व चोरी हो गई थी।
  • इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया।
  • जांच अधिकारी एएसआई अनवर हुसैन ने इस मामले में दो बाल अपचारियों को निरुद्ध कर चोरी गई बुलेट बाइक बरामद की है।

खेत पर सर्पदंश से महिला की मौत

भीलवाड़ा जिले के भामरा का बाडिय़ा गांव की एक महिला की खेत पर सर्पदंश से मौत हो गई।

करेड़ा थाने के सहायक उप निरीक्षक शरीफ मोहम्मद ने बताया कि:

"भामरा का बाडिय़ा निवासी सुंदर 57 पत्नी हेजा गुर्जर सोमवार को खेत पर कृषि कार्य कर रही थी, जहां उसे सांप ने डस लिया।"

सुंदर को करेड़ा अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story