भीलवाड़ा जिला महेश सेवा निधि द्वारा समाज सेवा के उद्देश्य से निर्मित आधुनिक सुविधायुक्त सामाजिक परिसर श्रीमती केसरबाई बद्रीलाल सोनी ‘आनंदम’ का लोकार्पण समारोह 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को प्रातः 10 बजे आयोजित होगा। रामधाम के पीछे, आजाद नगर, भीलवाड़ा में स्थित इस भवन का लोकार्पण समाज सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण आयोजन के रूप में किया जाएगा।

समारोह में पद्मश्री सत्यनारायण जी नुवाल, अध्यक्ष, सोलर ग्रुप लोकार्पणकर्ता होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरुण जी लखानी, सदस्य महाराष्ट्र विधान परिषद, विदर्भ माध्यम सभा, पूर्व महासभा साहित्य अध्यक्ष, नागपुर संभाग उपस्थित रहेंगे। प्रधान अतिथि के रूप में श्री महेश चंद्र जी लड्डा IPS, अपर पुलिस महानिदेशक, गुप्तचर विभाग, आंध्र प्रदेश सरकार समारोह में शामिल होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सभापति श्री संदीप जी काबरा करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में समाजसेवी श्री महेश जी बल्दवा, श्री कार्तिकेय ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक एवं महेश भगवती बल्दवा फाउंडेशन से जुड़े श्री महेश जी बल्दवा तथा बाहेती रीसायकलिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष श्री शंकर लाल जी बाहेती शामिल रहेंगे।

समारोह में भीलवाड़ा जिला महेश सेवा निधि कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्री रामपाल जी सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राधेश्याम जी चेचाणी, उपाध्यक्ष श्री गोपाल जी राठी, श्री के.जी. तोषनीवाल जी, मंत्री श्री प्रहलाद राय जी लड्डा, सह मंत्री श्री प्रदीप जी बल्दवा और कोषाध्यक्ष श्री रामेश्वर लाल जी काबरा उपस्थित रहेंगे। भवन निर्माता सत्यनारायण जी मूंदड़ा सहित संस्था के समस्त पदाधिकारी, ट्रस्टीगण एवं कार्यकारिणी सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

भीलवाड़ा के आजाद नगर में निर्मित श्रीमती केसरबाई बद्रीलाल सोनी ‘आनंदम’ सामाजिक परिसर का लोकार्पण समाज सेवा, संस्कार और समर्पण से जुड़े उद्देश्य के साथ किया जाएगा। 31 अक्टूबर को होने वाले इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अतिथियों और संस्था के पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story