भव्य कावड़ यात्रा 16 अगस्त को, 151 कावड़ और 51 कलश के साथ हरणी महादेव पहुंचेगा जत्था
भीलवाड़ा में 16 अगस्त को श्री महावीर हनुमान सेवा संस्थान की भव्य कावड़ यात्रा निकलेगी। 151 कावड़ और 51 कलश के साथ यात्रा हरणी महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान महेश का अभिषेक किया जाएगा।

भीलवाड़ा में श्री महावीर हनुमान सेवा संस्थान की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन 16 अगस्त 2026, रविवार को किया जाएगा। यात्रा प्रातः 7.30 बजे पीपलेश्वर महादेव मंदिर, सूचना केन्द्र के पीछे से प्रारंभ होगी।
संस्थान के प्रचार मंत्री कृष्णगोपाल शर्मा ने बताया कि कावड़ यात्रा पीपलेश्वर महादेव मंदिर से रवाना होकर आजाद चौक, सत्यनारायण मंदिर, रेलवे स्टेशन, सरकारी दरवाजा, गोल प्याऊ चौराहा, बालाजी मार्केट और सूचना केन्द्र होते हुए राजीव गांधी मार्केट पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा सिटी कोतवाली, गर्ल्स कॉलेज, बड़ला चौराहा से श्याम मंदिर और दादीधाम होते हुए हरणी महादेव मंदिर पहुंचेगी।
संयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि कावड़ यात्रा की सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यात्रा में कावड़िये 151 कावड़ और महिलाएं 51 कलश लेकर शामिल होंगी। हरणी महादेव पहुंचने के बाद 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर में भगवान महेश का अभिषेक किया जाएगा।
सह संयोजक जयंत शर्मा ने बताया कि कावड़ यात्रा की शुरुआत महंत मोहनशरण शास्त्री, महामंडलेश्वर बाबूगिरी महाराज, संतराम महाराज, सांसद दामोदर अग्रवाल और विधायक अशोक कोठारी के सानिध्य में की जाएगी।
सह संयोजक सांवर मल अग्रवाल ने बताया कि यात्रा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए राजेन्द्रप्रसाद मून्दड़ा, धनराज जाजू, संजय झंवर, राजेश सिहाग, परमेश्वर शर्मा, राजेश शर्मा, प्रकाश झंवर, नारायण तोषनीवाल, मुकेश अग्रवाल, ओमप्रकाश शर्मा, श्रवण शर्मा, पंकज अग्रवाल, संजय निर्मल, राजू साहू, चांदमल राठी, सुनील कोठारी, अनिल पटवारी, तुलसीराम माली, नवीन खण्डेलवाल, प्रेम बंजारा और दीपक माहेश्वरी सहित संस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। 16 अगस्त को निकलने वाली यह कावड़ यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर हरणी महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां 151 कावड़ और 51 कलश के साथ भगवान महेश का अभिषेक किया जाएगा।

