भीलवाड़ा। फाल्गुन माह के पावन अवसर पर काशीपुरी धाम में आयोजित धार्मिक उत्सव महा आरती के साथ भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। सुबह से ही श्रद्धालु धाम पहुंचने लगे और पूरा परिसर “जय श्री श्याम” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। दोपहर में विधि-विधान के साथ भव्य महा आरती का आयोजन किया गया। शंखनाद एवं घंटियों की मंगल ध्वनि के बीच सैकड़ों श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भगवान श्याम के दर्शन करते नजर आए। दीपों की उजास और भक्तों की आस्था ने वातावरण को पूर्णतः आध्यात्मिक बना दिया।

भजन संध्या में गूंजे श्याम के जयकारे

ग्यारस के पावन अवसर पर रात्रि में भव्य भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। चंडीगढ़ से पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायक मनोज दुबे एवं भोपाल से आए पंकज पांचाल ने अपनी मधुर व ऊर्जावान प्रस्तुति से समां बांध दिया। “हारे के सहारे आजा”, “खाटू वाले श्याम धणी”, “मेरे श्याम बाबा बड़ा निराला”, “श्याम नाम की माला जपूँ”, “मैं तो श्याम का दीवाना” एवं “चलो रे खाटू धाम” जैसे भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और पूरा वातावरण श्याममय हो गया।

आयोजन की सफलता और डिजिटल उपस्थिति

समिति अध्यक्ष सुरेश पोद्दार ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। मीडिया प्रभारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति आयोजन की सफलता का प्रमाण है। कार्यक्रम का सोशल मीडिया पर सीधा प्रसारण भी किया गया, जिससे दूर-दराज के भक्त भी इस दिव्य आयोजन से जुड़ सके।

सहयोगियों का विशेष योगदान

कार्यक्रम की सफलता में विपिन अग्रवाल, हितेश अग्रवाल, पुनीत गुप्ता, सुशील सुल्तानिया, संपत (शिवा शूटिंग), पंकज शर्मा, टोनी, प्रिंस शर्मा, चिन्मय, आकाश जिंदल, अंकित कास्ट, विवेक गोयल, अभिषेक खंडेलवाल, अभिषेक बंसल, विजेंद्र शर्मा, अभिषेक असावा, कन्हैया राजोरा, अक्षत अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, रमन अग्रवाल एवं अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। इसके अतिरिक्त श्याम सेवा समिति का भी सराहनीय सहयोग रहा, जिसके सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन अत्यंत भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story