भीलवाड़ा में पहली बार करवा चौथ पर फैशन शो, 24 से 26 अक्टूबर तक ट्रेड फेयर
भीलवाड़ा में 24 से 26 अक्टूबर तक पहली बार करवा चौथ ट्रेड फेयर-2026 आयोजित होगा। माहेश्वरी भवन में फैशन शो, रैंप शो, महिलाओं से जुड़ी सामग्री के स्टॉल और मिसेज करवा चौथ क्वीन 2026 का खिताब प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

भीलवाड़ा में करवा चौथ के अवसर पर पहली बार तीन दिवसीय करवा चौथ ट्रेड फेयर-2026 का आयोजन किया जाएगा। जिला यूनेस्को एसोसिएशन और इंस्पायर्ड जीआर स्टार इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस समारोह में करवा चौथ सेलिब्रेशन के साथ फैशन शो, रैंप शो और मिसेज करवा चौथ क्वीन 2026 का आयोजन भी होगा। कार्यक्रम 24 अक्टूबर शनिवार से 26 अक्टूबर सोमवार तक आरसी व्यास कॉलोनी स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित किया जाएगा।
स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने बताया कि यूनेस्को पिछले 40 वर्षों से भारतीय त्योहारों को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। संगठन का उद्देश्य सेवा और सद्भाव के साथ क्षेत्रीय परंपराओं, रीति-रिवाजों और महापर्वों को बढ़ावा देना भी है। इसी उद्देश्य के तहत भीलवाड़ा में करवा चौथ ट्रेड फेयर-2026 आयोजित किया जा रहा है।
फैशन आइकॉन जया चौहान के नेतृत्व में होने वाले इस कार्यक्रम में पारंपरिक करवा चौथ उत्सव को फैशन से जोड़ते हुए महिलाओं के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। समारोह में रैंप शो भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके साथ ही मिसेज करवा चौथ क्वीन 2026 का खिताब प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन में गुरुकृपा इलेक्ट्रिक और जवाहर फाउंडेशन का भी विशेष सहयोग रहेगा।
जिला यूनेस्को एसोसिएशन के सचिव जगदीशचंद्र मूंदड़ा ने बताया कि तीन दिवसीय ट्रेड फेयर में आम लोगों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। मेले में अधिकांश स्टॉल महिलाओं से संबंधित सामग्री की होंगी। आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला यूनेस्को एसोसिएशन की ओर से जल्द ही पांच सदस्यों की कमेटी गठित की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर संगठन के पदाधिकारी और सदस्य तैयारियों में जुट गए हैं।
यूनेस्को की प्रवक्ता मधु लोढ़ा ने बताया कि करवा चौथ की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कई तरह के कार्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं। इनमें प्रेम और उत्सव के साथ महिलाओं के लिए रैंप शो प्रमुख आकर्षण के रूप में शामिल किया गया है। तीन दिवसीय ट्रेड फेयर के माध्यम से करवा चौथ के पारंपरिक पर्व को उत्सव और फैशन से जोड़ने के साथ मिसेज करवा चौथ क्वीन 2026 का खिताब भी दिया जाएगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
