भीलवाड़ा जिले के कारोई कस्बे में मंगलवार सुबह एक खदान के पानी में युवक का शव तैरता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खदान के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने पानी में औंधे मुंह तैरता शव देखा और तत्काल कारोई पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को खदान से बाहर निकलवाया।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह खदान के पास से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पानी में तैर रहे शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने बिना देरी किए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला।

पुलिस की शुरुआती जांच और शिनाख्त के दौरान मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

प्रथम दृष्टया युवक की मौत पानी में डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। खदान के पानी में युवक का शव मिलने के बाद घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story