भीलवाड़ा: करेड़ा में घर से चांदी का कंदौरा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी को दबोचा, चोरी गया सवा किलो चांदी का कंदौरा शत-प्रतिशत बरामद।

भीलवाड़ा जिले की करेड़ा थाना पुलिस ने घर के भीतर बक्से से चांदी के आभूषण चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर चोरी गया एक किलो 40 ग्राम वजनी चांदी का कंदौरा बरामद कर लिया। मामले के खुलासे में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और पारंपरिक पुलिसिंग का सहारा लिया।
थानाधिकारी पूरणमल मीणा ने बताया कि बीज गोदाम चौराहा, करेड़ा निवासी मोहन पुत्र केशु रेगर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार परिवादी ने करीब पांच दिन पहले अपने घर के कमरे में रखे लोहे के बक्से में कपड़ों के नीचे सवा किलो चांदी का कंदौरा सुरक्षित रखा था। 10 मई 2026 को सुबह करीब 8 बजे परिवादी की पत्नी सामाजिक कार्यक्रम में जाने के लिए कंदौरा निकालने पहुंची तो बक्से से कंदौरा गायब मिला। इसके बाद चोरी का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर वैज्ञानिक और पारंपरिक दोनों तरीकों से जांच आगे बढ़ाई। क्षेत्र में मुखबिर सक्रिय किए गए और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। पूर्व में संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त अपराधियों पर निगरानी रखते हुए संदिग्धों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर यानी कॉल डिटेल रिकॉर्ड प्राप्त कर उनका गहन विश्लेषण किया गया।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध शंकर रेगर को हिरासत में लिया। मनोवैज्ञानिक और गहन पूछताछ के दौरान आरोपी ने परिवादी के घर में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपित रैगर मोहल्ला, करेड़ा निवासी 27 वर्षीय शंकर पुत्र स्वर्गीय गोकुल रैगर है। पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
वारदात का खुलासा करने वाली टीम में थानाधिकारी पूरणमल मीणा, एएसआई नारायण सिंह, कांस्टेबल भगवान, जितेंद्र सिंह, शकूर और प्रदीप कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हाल के दिनों में बढ़ रही संपत्ति संबंधी वारदातों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
