भीलवाड़ा में काणोली चौराहे के पास स्थित एक ढाबे पर आपसी कहासुनी के बाद एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजोला निवासी सत्यनारायण उर्फ सत्तू जाट (22 वर्ष) पिता हीरा जाट पर काणोली चौराहे के पास स्थित जंबो पंजाब ढाबे पर कुछ युवकों ने अचानक हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि ढाबे पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद कमलेश जाट नामक युवक ने सत्यनारायण पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में सत्यनारायण गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। घायल सत्यनारायण को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story