हमले का विवरण और पुलिस की कार्यप्रणाली

जिला संयोजक जगदीश दास रंगास्वामी ने बताया कि:

  • 16 फरवरी को ग्राम उदलियास माफी में कुछ समाजकंटकों ने संगठित होकर कंजर समाज के एक परिवार पर लाठियों और कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया।
  • इस हमले में परिवार के 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना की सूचना बडलियास थाने में देने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्यवाही नहीं की।

अमानवीयता की हदें पार: मोटरसाइकिल से घसीटा

पुलिस की सुस्ती से अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए कि 17 फरवरी को 20 से अधिक लोगों ने पुनः पीड़ित परिवार पर हमला बोल दिया। इस दौरान अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल से बांधकर घसीटा गया और जातिगत रूप से अपमानित किया गया।

सामाजिक नेतृत्व के तीखे सवाल

घुमन्तु जनाधिकार समिति के अजमेर संभाग संयोजक राजकुमार मालावत ने कहा कि, "आजादी के 80 साल बाद भी घुमन्तु जातियों को समाज में कुंठित नजरों से देखा जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधियों को संरक्षण देना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा करता है।"

प्रमुख मांगें और आंदोलन की चेतावनी

दोषियों एवं लापरवाह अधिकारियों पर कार्यवाही नहीं होने पर समाज को मजबूरन बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। कंजर वीर भारतीय सेना के प्रदेश अध्यक्ष भागचन्द झांझावत ने बताया कि ज्ञापन में निम्नलिखित मांगें की गई हैं:

  • नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी।
  • पीड़ित परिवार को सुरक्षा और उचित न्याय प्रदान करना।
  • घटना को नजरअंदाज करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही।
  • अभियुक्तगणों के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नहीं करने वाले बड़लियास पुलिस थाना को तुरन्त प्रभाव से सस्पेन्ड करने की मांग।

उपस्थित गणमान्य जन

इस अवसर पर निम्नलिखित कार्यकर्ता उपस्थित थे:

  • रविन्द्र कुमार कंजर, विकास कंजर।
  • कंजर समाज संस्थान के जिलाध्यक्ष विकास कंजर।
  • रमेश कंजर, रतन कंजर, लाभचंद कंजर, हरिओम कंजर, प्रेमा कंजर।
  • अर्जुन मदन, सोहन, घनश्याम, नारायण, कैलाश, पप्पू।
Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story