भीलवाड़ा: कमला विहार मंदिर में भक्ति संध्या और गरबा का आयोजन
नवरात्र के पावन अवसर पर भीलवाड़ा के राधा-कृष्ण मंदिर में सुबह के कीर्तन मंडल ने भक्ति संध्या और गरबा का आयोजन कर माता रानी को श्रद्धा अर्पित की।

भीलवाड़ा के राधा-कृष्ण मंदिर में सजे मैया के दरबार के दर्शन.
भीलवाड़ा। कमला विहार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में नवरात्रि के पावन अवसर पर सुबह के कीर्तन मंडल की ओर से मैया के दरबार में भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान माता रानी के भजनों पर भक्तों ने गरबा और नृत्य कर अपनी श्रद्धा अर्पित की। मंदिर परिसर में गूंजते जय माता दी के जयकारों के बीच भक्तिमय माहौल बना रहा।
प्रवक्ता अंकित सोमानी ने बताया कि नवरात्रि के दौरान सुबह के कीर्तन मंडल के सदस्यों ने मैया के दरबार में हाजिरी लगाई। सभी भक्तों ने माता रानी के चरणों में भजनों के माध्यम से अपनी श्रद्धा व्यक्त की और गरबा व नृत्य का भरपूर आनंद लिया।
मंडल की लीला चेचाणी ने बताया कि नवरात्रि के पावन दिनों में मैया की भक्ति को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कीर्तन के दौरान भक्तों ने माता रानी के मनमोहक भजनों पर गरबा किया और नृत्य करते हुए मैया को रिझाया। “प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी”, “जम्मू वाला ठुमका लगाओ मैया” और “नवरात्रों में जब धरती पर आती है मैया” जैसे भजनों पर भक्त भाव-विभोर होकर झूम उठे। पूरे मंदिर परिसर में जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे। भक्तों ने एक साथ भक्ति, उल्लास और आनंद के साथ नवरात्रि उत्सव मनाया।
कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने माता रानी से अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कीर्तन और गरबा के माध्यम से उपस्थित लोगों ने आपसी प्रेम, श्रद्धा और धार्मिक एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर सत्यप्रभा सोमानी, सुनीता, शोभा तोषनीवाल, भंवर कंवर, मधु कसारा, सुमन तिवारी, लीला चेचाणी, सूरज चौधरी, अनीता पुंडीर, सखी कचोलिया, भगवती मुंद्रा, चांडक, सरोज, रूबी, सावित्री, सीमा, रितु सहित अनेक भक्त उपस्थित रहे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
