भीलवाड़ा। जिले के बिजोलिया कस्बे में बेखौफ बदमाशों ने कानून व्यवस्था को सरेआम चुनौती देते हुए एक स्थानीय पत्रकार पर जानलेवा हमला कर सनसनी फैला दी। पत्रकार श्याम विजय के साथ हुई इस बर्बर मारपीट और लूटपाट की घटना ने पूरे क्षेत्र के प्रेस जगत में भारी रोष व्याप्त कर दिया है। अपराधियों ने न केवल पत्रकार को लहूलुहान किया, बल्कि जाते-जाते उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

घटनाक्रम के अनुसार, बुधवार रात करीब 9:10 बजे पत्रकार श्याम विजय पंचायत चौक से अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान एक बिना नंबर की सफेद हुंडई कार लगातार उनका पीछा कर रही थी। जैसे ही श्याम विजय अपने घर के बाहर पहुंचे, कार सवार 3-4 नकाबपोश हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और लाठी व लोहे के सरियों से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। इस हिंसक हमले में पत्रकार के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान हमलावरों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम देते हुए पत्रकार की जेब में रखे 11 हजार रुपये नकद और गले से 30 ग्राम वजनी सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए।

इस भयावह घटना के तुरंत बाद पीड़ित पत्रकार ने पुलिस थाने पहुंचकर मामले की लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में लक्ष्मी नारायण और योगेश नामक व्यक्तियों को नामजद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है और घटना के विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। पत्रकार पर हुए इस हमले ने कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे स्थानीय मीडियाकर्मियों और आमजन में असुरक्षा का भाव है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story