भीलवाड़ा में जीतो की बैडमिंटन-पिकलबॉल प्रतियोगिता, 16 श्रेणियों में खिलाड़ी बने विजेता
भीलवाड़ा में जीतो की तीन दिवसीय बैडमिंटन और पिकलबॉल प्रतियोगिता ब्रिट्टी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में हुई। जानें विभिन्न आयु वर्ग के विजेताओं के नाम।

प्रमाणपत्र और ट्रॉफियां लेकर समूह में खड़े खिलाड़ी
भीलवाड़ा में 23 नवम्बर को जीतो भीलवाड़ा चैप्टर और यूथ विंग की ओर से बैडमिंटन एवं पिकलबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। पुर रोड स्थित ब्रिट्टी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में हुए इस तीन दिवसीय आयोजन में अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने सिंगल और डबल मुकाबलों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
जीतो भीलवाड़ा चैप्टर के चेयरपर्सन डॉ. संपत जैन ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं और समाज के सदस्यों में खेल भावना को बढ़ावा देना था। इसके साथ ही हेल्थ एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने, अनुशासन विकसित करने और आपसी मेलजोल को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
जीतो भीलवाड़ा के चीफ सेक्रेट्री अकिन चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान बैडमिंटन संघ की चयन समिति के कैलाश अजमेरा, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी राजेश भदादा, भीलवाड़ा पिकलबॉल के संस्थापक भूपेन्द्र मोगरा और सह-संस्थापक अतुल सोमानी शामिल हुए।
आयु वर्ग के अनुसार रखी गईं अलग-अलग श्रेणियां
इवेंट कन्वीनर ललित जैन और को-कन्वीनर सिद्धार्थ मारू ने बताया कि बैडमिंटन एवं पिकलबॉल प्रतियोगिता में सिंगल और डबल इवेंट के लिए आयु वर्ग के आधार पर अलग-अलग श्रेणियां बनाई गई थीं। इसका उद्देश्य सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित अवसर देना था।
आयोजन को सफल बनाने में जीतो यूथ विंग के चेयरपर्सन प्रतीक बुलिया और चीफ सेक्रेट्री अभि जैन ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करते हैं और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इनसे युवाओं के बीच आपसी संपर्क भी मजबूत होता है।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए अभिषेक खंजाची, प्रवीण ओस्तवाल, प्रतीक शाह, अर्पित चौधरी, यश सिंघवी, अशोक सामर, निशांत जैन, राकेश दुग्गड़, निकिता जैन, मोनिका रांका, सोनल छाबड़ा, रितिका पाटनी, सिद्धार्थ कावड़िया, अंशुल जैन, संयम जैन और समीक्षा जैन मौजूद रहे। इनके साथ जीतो भीलवाड़ा चैप्टर, यूथ विंग और लेडिज विंग के सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
पिकलबॉल प्रतियोगिता के विजेता
पिकलबॉल स्पर्धा में मेन सिंगल (18 से 36 वर्ष) वर्ग में संदर्भ जैन विजेता रहे। मैन्स डबल (18 से 36 वर्ष) में आदित्य और आर्चिल जैन ने जीत दर्ज की। मेन सिंगल (36 वर्ष से अधिक) वर्ग में प्रशांत छाजेड़ विजेता बने, जबकि मैन्स डबल (36 वर्ष से अधिक) में सिद्धार्थ मारू और प्रशांत छाजेड़ की जोड़ी ने बाजी मारी।
मिक्स डबल (18 से 36 वर्ष) वर्ग में प्रथम भण्डारी और अचिरा सुराणा विजेता रहे।
बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम
बैडमिंटन स्पर्धा में मेन सिंगल (18 वर्ष से कम) वर्ग में सिद्धार्थ देशहरा ने जीत हासिल की। मेन सिंगल (18 से 36 वर्ष) में ऋषि जैन और मेन सिंगल (36 वर्ष से अधिक) में संपत जैन विजेता रहे। मैन्स डबल (36 वर्ष से अधिक) में आनंद और संजीव जैन की जोड़ी ने खिताब जीता।
मिक्स डबल (36 वर्ष से अधिक) वर्ग में संजीव जैन और पूजा जैन विजेता रहे। वुमेन सिंगल (18 से 36 वर्ष) में अचिरा सुराणा और वुमन सिंगल (31 वर्ष से अधिक) में रोमा जैन ने जीत दर्ज की।
मेन डबल (31 वर्ष से अधिक) वर्ग में नमन जैन और सौरभ विजेता रहे। वुमेन डबल (31 वर्ष से अधिक) में रोमा और पूजा की जोड़ी ने जीत हासिल की, जबकि मिक्स डबल (18-36 वर्ष) वर्ग में तिजिल जैन और भव्य जैन विजेता बने।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
