मेवाड़ जाट महासभा भीलवाड़ा के तत्वावधान में आज जाट छात्रावास में एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष रामेश्वर लाल जाट (एडवोकेट) द्वारा आहूत इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विवाह के समय वर पक्ष द्वारा वधू पक्ष को पहनाए जाने वाले आभूषणों (जर-जेवर) की सीमा निर्धारित करना था। बैठक की अध्यक्षता महासभा के संरक्षक जगदीश चंद्र चौधरी ने की।


बढ़ती महंगाई और प्रतिस्पर्धा पर चिंता

शंकर लाल जाट पूर्व पार्षद हरणी ने बताया कि बैठक में समाज के प्रबुद्ध जनों ने बढ़ती महंगाई और सोने-चांदी के आसमान छूते दामों पर चिंता व्यक्त की।

  • "समाज को बर्बादी से बचाने के लिए जेवरों की सीमा तय करना अनिवार्य है।" - संरक्षक जगदीश चंद्र चौधरी
  • "अत्यधिक आभूषणों के कारण वैवाहिक विवादों की स्थिति में जटिलताएं बढ़ जाती हैं।" - प्रदेश अध्यक्ष शंकर जाट एवं जिला अध्यक्ष देवबक्स
  • "गरीब परिवार ’होड़ा-होड़’ (प्रतिस्पर्धा) के कारण कर्ज के बोझ तले दब रहे हैं, जिसे रोकना समाज का सामूहिक दायित्व है।" - जिलाध्यक्ष रामेश्वर लाल जाट

सर्वसम्मति से पारित ऐतिहासिक प्रस्ताव

भीलवाड़ा जिले की सभी 16 तहसीलों के प्रतिनिधियों और विभिन्न जाट संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया:

सगाई से लेकर विवाह तक वर पक्ष द्वारा वधू पक्ष को अधिकतम 5 लाख रुपये तक के ही सोने-चांदी के आभूषण दिए जा सकेंगे।

निर्धारित सीमा से अधिक आभूषण पहनाने पर सामाजिक प्रतिबंध रहेगा और उल्लंघन करने वालों पर समाज द्वारा दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस नियम को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए जल्द ही एक विशेष कमेटी का गठन किया जाएगा। महासभा के अनुसार, इस नियम को धरातल पर उतारने के लिए प्रत्येक तहसील और गांव स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी।


समर्थन और संचालन

बैठक के अंत में सभी उपस्थित समाजजनों ने हाथ खड़े कर इस ऐतिहासिक निर्णय का पुरजोर समर्थन किया। कार्यक्रम का संचालन राम प्रसाद चौधरी एवं ईश्वर जाट ने किया।


बैठक में सम्मिलित प्रबुद्ध जन और अतिथि

इस अवसर पर निम्नलिखित विशिष्ट अतिथियों और समाज के प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया:

  • राजेश चौधरी एडवोकेट, शंकर कुड़ी प्रदेश अध्यक्ष, देवबक्स जिला अध्यक्ष, शोभा लाल तोग़ड़ा, हीरालाल भदाला वरिष्ठ जाट नेता।
  • सत्यनारायण गुग्गड़ समाजसेवी, सांवरमल मान, रामेश्वर जाट एडवोकेट, गहरी लाल अध्यक्ष सहाडा तहसील, रतनलाल पूर्व अध्यक्ष सहाडा।
  • रामचंद्र अध्यक्ष मांडल, लक्ष्मण जाट हरणी अध्यक्ष भीलवाड़ा तहसील, बद्री लाल जाट अध्यक्ष करेड़ा, जगदीश गढ़वाल अध्यक्ष हुरडा।
  • रामप्रसाद टांडी अध्यक्ष शाहपुरा, रामधन पूर्व अध्यक्ष शाहपुरा, हरि लाल जाट जिला परिषद सदस्य, नारायण अध्यक्ष हमीरगढ़।
  • शोभालाल सरपंच जीवा खेड़ा, मुरलीधर जी पूर्व उपप्रधान मंडल, शंकर जाट पूर्व पार्षद हरनी, माधव काला हॉस्टल अध्यक्ष।
  • देवलाल जाट सरपंच, राजू जाट उप प्रधान, भैरुलाल पेंटर जिला मंत्री, गणेश डोगीवाल, भेरू युवा अध्यक्ष मांडल।
  • गोपाल जाट युवा अध्यक्ष हमीरगढ़, अंबालाल जाट आरजीयां, बद्री लाल पूर्व सरपंच, भवानी राम नागा पूर्व अध्यक्ष भीलवाड़ा।
  • सूरजकरण पूर्व सरपंच, नंदराम मंडा मलान, आशकरण जाट पूर्व पार्षद, बैनाथ जाट आमली, सत्यनारायण पापड़िया सरपंच।
  • राजू जाट बरन, केसर जाट जिला मंत्री, देवी लाल पपलाज युवा अध्यक्ष कोटड़ी, सांवर ककरोलिया घाटी।
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story