भीलवाड़ा। जापान की प्रतिष्ठित एनिकी पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से भीलवाड़ा के विद्यार्थियों को अपनी चित्रकला और रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। संयुक्त राष्ट्र के शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) से संबंधित स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान और जिला यूनेस्को एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में नेशनल फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन फोर जापान के सहयोग से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

4 नवम्बर को भीलवाड़ा शहर के सांगानेर रोड स्थित इण्डस वैली इंटरनेशनल स्कूल, मीरां कॉन्वेंट और लॉटस वैली स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने प्रकृति, पेड़-पौधों और पर्यावरण से जुड़े विषयों पर चित्र बनाए। वहीं, कुछ विद्यार्थियों ने अपनी पसंद के विषयों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता के दौरान यूनेस्को के सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की कलाकृतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों की कल्पनाशक्ति, एकाग्रता और रचनात्मक क्षमता का विकास होता है।

जिला यूनेस्को की प्रवक्ता मधु लोढ़ा ने बताया कि भीलवाड़ा शहर के कई स्कूलों में प्रतियोगिता के आयोजन के लिए छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ड्राइंग शीट, कलर बॉक्स, बैनर सहित अन्य स्टेशनरी उपलब्ध करवाई गई। प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को कलर बॉक्स और स्टेशनरी देकर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा, वैभव जोशी, जिला यूनेस्को एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जैन, विशाल विजयवर्गीय, राधा अग्रवाल, अनुराधा झा, प्रिंसिपल बृजमोहन शर्मा, अध्यापक अंकित शर्मा, डॉ. गौरव शर्मा, एकता जैन, अमित व्यास और रेनू जायसवाल सहित यूनेस्को के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story