भीलवाड़ा शहर में जानलेवा खड्डों, अंडरब्रिज में जलभराव और नालों की टूटी दीवारों की समस्या के समाधान को लेकर राजस्थान जन मंच ने राजस्थान सरकार के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा को ज्ञापन सौंपा।

भीलवाड़ा 24 जुलाई को भाजपा नेता एवं राजस्थान जन मंच अध्यक्ष कैलाश सोनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शहर की प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा से मुलाकात की। इस दौरान भीलवाड़ा शहर की मुख्य सड़कों सहित विभिन्न प्रमुख चौराहों और कॉलोनियों में बने जानलेवा खड्डों की गंभीर समस्या, बारिश के दौरान अंडरब्रिज में होने वाले जलभराव तथा विभिन्न स्थानों पर बड़े नालों की टूटी दीवारों की ज्वलंत समस्या से अवगत कराया गया।

राजस्थान जन मंच की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए पुरजोर आग्रह किया गया। इस पर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सभी जनसमस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

इसके बाद राजस्थान जन मंच की ओर से प्रभु श्री राम जी की भव्य दिव्य मूर्ति भेंट कर और दुपट्टा पहनाकर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर राजस्थान जन मंच के जिला पदाधिकारी शिवप्रकाश चन्नाल, जयनारायण जोशी, जगदीश सेन, रामचंद्र मुन्दड़ा, सौरभ काबरा, अरविन्द सेन, लादु लाल गुर्जर, सुभाष गोयल, गोपाल लढा, चिंटू शर्मा सहित सदस्य उपस्थित रहे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story