भीलवाड़ा, 21 मई। भीलवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में शहर की कानून-व्यवस्था में आए सकारात्मक बदलावों के लिए राजस्थान जन मंच ने उनका विशेष सम्मान किया। यह सम्मान समारोह भाजपा नेता और राजस्थान जन मंच के अध्यक्ष कैलाश सोनी की अगुवाई में संपन्न हुआ।

आयोजन के दौरान कैलाश सोनी ने जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव को मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर, प्रभु श्री राम जी का दुपट्टा ओढ़ाया और उन्हें प्रभु श्री राम की एक भव्य एवं दिव्य मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जन मंच के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में भीलवाड़ा शहर में आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और अपराधियों में कानून का भय कायम हुआ है। उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के मामले में धर्मेंद्र यादव ने पूरे राजस्थान में एक मिसाल कायम की है।

इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम में शिवप्रकाश चन्नाल, जयनारायण जोशी, रामचंद्र मुन्दड़ा, सुभाष गोयल, देवकिशन लखारा, किशोर लखवानी, भवानी शंकर दुदानी, लादु लाल गुर्जर और देवेंद्र गोयल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। इन सभी ने पुष्पमालाओं और स्वागत अभिनंदन के माध्यम से जिला पुलिस अधीक्षक के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। यह सम्मान भीलवाड़ा पुलिस द्वारा की जा रही अनुकरणीय सेवाओं और शहर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रति जनता के विश्वास को प्रदर्शित करता है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story