भीलवाड़ा में जाइंट्स फेडरेशन यूनिट-9 की ओर से आयोजित कार्यशाला एवं कॉन्फ्रेंस में मानव सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को प्रमुखता से सामने रखा गया। यूनिट डायरेक्टर पुष्पा मेहता के नेतृत्व में शहर के एक निजी रिसोर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में यूनिट-9 के सभी क्लबों को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू पोखरना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि स्पेशल कमेटी मेंबर सुरेंद्र जैन एवं यूनिट डायरेक्टर नवीन वागरेचा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत वंदना के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित सभी पदाधिकारियों का माला, शॉल एवं उपरना पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया।

कार्यशाला में यूनिट-9 के सभी क्लबों के अध्यक्ष एवं सचिवों ने भाग लिया। इस दौरान प्रत्येक क्लब की ओर से पिछले तीन महीनों में किए गए सेवा कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। क्लबों द्वारा किए गए सेवा कार्यों की जानकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मानव सेवा के लिए और अधिक प्रेरित किया।

इस अवसर पर यूनिट डायरेक्टर पुष्पा मेहता ने वर्ष पर्यंत किए जाने वाले उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सभी क्लबों को 'अप्रिशिएसन अवार्ड' प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जाइंट्स का मूल मंत्र ही सेवा है और सभी सदस्य मिलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं।

मुख्य अतिथि मंजू पोखरना ने भी सभी क्लबों की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि निःस्वार्थ सेवा ही सच्ची मानवता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

कार्यक्रम में जॉइंट्स ग्रुप टेक्सटाइल सिटी की अध्यक्ष ममता शर्मा, सचिव सुधा बुलिया, वेदांता की अध्यक्ष अनीता पहाड़िया, प्रगति के अध्यक्ष विनोद जैन, सचिव कमलेश शाह, फेडरेशन अधिकारी अनीता आर्य एवं रिंकू गर्ग सहित यूनिट के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। कार्यशाला के माध्यम से विभिन्न क्लबों के सेवा कार्यों को साझा करने के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के संकल्प को दोहराया गया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story