भीलवाड़ा जिले के उपखंड क्षेत्र जहाजपुर के अंतर्गत आने वाले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिलेठा में विद्यालय परिसर के भीतर अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा तांत्रिक क्रिया और तंत्र-मंत्र के टोटके किए जाने की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

शनिवार सुबह जब विद्यार्थी और शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो परिसर में रहस्यमयी टोटके से जुड़ी सामग्री बिखरी हुई मिली। यह दृश्य देखकर विद्यार्थियों में चीख-पुकार मच गई, जबकि शिक्षक भी हैरान रह गए। घटना के बाद विद्यालय परिसर में भय और असुरक्षा का वातावरण बन गया।

घटना के बाद क्षेत्र में यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि शिक्षा के इस पावन मंदिर को आखिर किसने अपने काले कारनामों का अड्डा बनाया। ग्रामीणों के बीच यह भी चर्चा है कि क्या किसी असामाजिक तत्व ने विद्यालय में डर का माहौल पैदा करने के उद्देश्य से यह हरकत की है।

इस घटना ने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात के अंधेरे में कोई व्यक्ति विद्यालय परिसर के भीतर पहुंचकर तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधियां करता है और इसकी भनक तक किसी को नहीं लगती। घटना के बाद बच्चे सहमे हुए हैं, जबकि अध्यापकों में भी रोष के साथ असुरक्षा की भावना व्याप्त है।

घटना की जानकारी पूरे बिलेठा गांव में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक विद्यालय परिसर पहुंच गए। ग्रामीणों ने इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पुलिस और शिक्षा विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा, “विद्या के मंदिर में इस तरह की ओछी और खौफनाक हरकत को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन तुरंत जांच कर दोषियों को बेनकाब करे और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करे।”

अब देखना यह होगा कि पुलिस और स्थानीय प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और विद्यालय परिसर में तांत्रिक क्रिया करने वाले जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story