भीलवाड़ा। जहाजपुर क्षेत्र के पीपलूंद गांव में मंगलवार शाम खेत में घुसे आवारा पशुओं को भगाते समय हुए हादसे में 36 वर्षीय किसान रमेश तेली की मौत हो गई। खेत की रखवाली के दौरान हुए इस हादसे से पीपलूंद गांव में मातम छा गया। रमेश के अचानक निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मुकेश तेली द्वारा राजकीय अस्पताल जहाजपुर में दी गई रिपोर्ट के मुताबिक, पीपलूंद निवासी उनके चचेरे भाई रमेश (36) पुत्र भूरा तेली मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे अपने खेत पर कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान खेत में अचानक आवारा पशु घुस आए। उन्हें भगाते समय रमेश संतुलन खोकर जमीन पर गिर पड़े। पास ही मौजूद रस्सी में बुरी तरह उलझ जाने के कारण वे मौके पर ही बेहोश हो गए।

रमेश के बेहोश होने की सूचना पर परिजन बदहवास हालत में खेत पहुंचे और उन्हें संभाला। इसके बाद परिजन उन्हें घर ला रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में रमेश ने दम तोड़ दिया। महज 36 साल की उम्र में रमेश के अचानक चले जाने से परिवार में शोक का माहौल है।

जहाजपुर थाने के सब इंस्पेक्टर देवराज सिंह ने बताया कि परिजन की रिपोर्ट पर पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव देह परिजनों को सौंप दी गई। पुलिस ने थाने पर मर्ग दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story