जहाजपुर में दुकान की आड़ में गांजा तस्करी, एक गिरफ्तार
गश्त के दौरान जालमपुरा चौराहे पर 200 ग्राम गांजा बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर पंडेर थाना प्रभारी को जांच सौंपी गई।

भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर में गुटखा-बीड़ी की दुकान की आड़ में गांजे की बिक्री का मामला सामने आया है। जालमपुरा चौराहे पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 200 ग्राम गांजे के साथ 50 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, जहाजपुर थाना प्रभारी दयाराम चौधरी बीती रात क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जालमपुरा चौराहे पर संदेह के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। तलाशी के दौरान कीर मोहल्ला, जहाजपुर निवासी बाबूलाल (50) पुत्र नारायण कीर के कब्जे से 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
गांजा मिलने के बाद पुलिस ने बाबूलाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण की आगे की जांच पंडेर थाना प्रभारी को सौंपी गई है।
इस कार्रवाई में जहाजपुर थाना प्रभारी दयाराम चौधरी के साथ दीवान कासीराम, कांस्टेबल योगेश और मुकेश सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई में दुकान की आड़ में चल रहे गांजे के कारोबार का खुलासा हुआ और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

Anshul Toshniwal, Bhilwara
नाम: अंशुल तोषनीवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)
अनुभव: 6 माह
परिचय
अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।
