भीलवाड़ा। शहर के कोटा रोड तिलक नगर स्थित आदर्श नगर की गली नंबर 12 स्थित महिला मंडल द्वारा ईसर-पार्वती जी की सवारी बड़े ही हर्षाेल्लास और श्रद्धा के साथ निकाली गई। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर भाग लिया और धार्मिक गीतों व भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य आयोजन

गली नंबर 12 में महिलाओं ने हर्षाेल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ यह आयोजन संपन्न किया। क्षेत्र की पिंकी मुंदड़ा ने बताया की "सवारी के दौरान ईसर-पार्वती की सुंदर झांकी सजाई गई, जिसमे ईसर शालिनी सोमानी और गौरा पूनम सोमानी बनी।" ईसर-पार्वती की इस मनमोहक झांकी ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

मंगल गीतों के साथ क्षेत्र में भ्रमण

महिलाएं सिर पर कलश रखकर और मंगल गीत गाते हुए पूरे क्षेत्र में निकलीं। इस आयोजन में बच्चों और बुजुर्गों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की गई। महिला मंडल के इस आयोजन ने सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं

इस दौरान मंजू पोरवाल, रेखा बांगड़, ज्योति जैन, हर्षिता कास्ट, अनीता गंडोरिया, शिमला जैन, अर्पिता पोरवाल, गरिमा जैन, मीनाक्षी पोरवाल, निर्मला जैन, प्रेमलता कसारा, जानकी व्यास, तनिषा मुंदड़ा, इशिका शर्मा, आरवी जैन, लव्या काष्ट एवं काशवी जैन सहित कई महिलाएं उपस्थित रही। महिला मंडल के इस प्रयास से संपूर्ण क्षेत्र का वातावरण धर्ममय हो गया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story